-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Bus Service Closed Due To Incomplete Work Of Culvert Case Of Palasgaon Jogisakhara Road
Gadchiroli News: पुलिया के अधूरे कार्य से बस सेवा बंद,पलसगांव-जोगीसाखरा मार्ग की त्रासदी
- Written By: आंचल लोखंडे
गड़चिरोली जिले की आरमोरी तहसील के जोगीसाखरा-पलसगांव से डोंगरगांव मार्ग पर दो पुलिया का निर्माण किया गया है। लेकिन सड़क से पुलिया 12 से 13 फीट ऊंचा होकर अब तक उतार हिस्सा तैयार नहीं किया गया है।

पुलिया के अधूरे कार्य से बस सेवा बंद (सौजन्यः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: जिले की आरमोरी तहसील के जोगीसाखरा-पलसगांव से डोंगरगांव मार्ग पर दो पुलिया का निर्माण किया गया है। लेकिन सड़क से पुलिया 12 से 13 फीट ऊंचा होकर अब तक उतार हिस्सा तैयार नहीं किया गया है। वहीं पुलिया का कार्य भी अधूरा होने के कारण आवागमन की समस्या निर्माण हो गई है। पुलिया के निर्माण कार्य के चलते पिछले अनेक दिनों से देसाईगंज-शंकरपुर मार्ग से आने वाली बस सेवा भी बंद है, जिससे स्कूली छात्र समेत नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिया का निर्माण कार्य करते समय साइड वॉल तैयार करना जरूरी था। लेकिन संबंधित ठेकेदार ने साइड वॉल तैयार नहीं करने और निचले हिस्से में मुरुम अथवा गिट्टी नहीं बिछाने के कारण ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई थी। इससे पहले भी अनेक बार दुर्घटनाएं हुई हैं। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अनदेखी की जा रही है।
निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण
जिससे नागरिकों को प्रशासन के प्रति तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है। इधर अधूरे पुलिया के कारण बारिश के दिनों में किसानों के खेतों में पानी बहने से नुकसान होने की गंभीर संभावना भी जताई जा रही है। इस संदर्भ में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विधायक रामदास मसराम का ध्यानाकर्षण कराने के बाद विधायक मसराम ने उक्त निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अब तक किसी भी तरह की साइड वॉल तैयार नहीं की गई है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
बेमौसम बारिश से 413.80 हेक्टेयर में फैले फसल का नुकसान, 49 गांवों के 942 किसान प्रभावित
कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
पुलिया का 50 फीसदी कार्य अधूरा होने के कारण बारिश के दिनों में इस क्षेत्र के नागरिकों के सामने आवागमन की समस्या निर्माण हो गई। जिससे आगामी 2 दिनों में पुलिया का अधूरा कार्य पूर्ण करें, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता मोरे को दी है। इस समय कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप घोडाम, कार्तिक मातेरे, भेनेश्वर अंबादे, देवनाथ झलके, तुषार गोंधोले, राजेंद्र मने, मच्छींद्र मेश्राम, महेश भोयर, दिवाकर जांभुले, नरेश बरडे, रघुनाथ नखाते, कैलास लिंगायत, सुमित ढोरे आदि उपस्थित थे।
Bus service closed due to incomplete work of culvert case of palasgaon jogisakhara road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, रानी कमलापति स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














