-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Bjp Slams Youth Congress Protest At Ai Summit Rahul Gandhi Target
‘भारत की साख बिगाड़ने की साजिश’, AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की BJP, राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया
- Written By: मनोज आर्या
AI Impact Summit 2026: भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस एंटी इंडिया पार्टी है। राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस के कार्यकर्ता एआई समिट में गए और आपत्तिजनक नारे लगाए।

पीएम मोदी और राहुल गांधी, (डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव)
Youth Congress Protest At AI Summit: भाजपा ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एआई समिट के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की आलोचना की है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाए कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी सांसद राहुल गांधी के इशारों पर कांग्रेस कार्यकर्ता समिट में गए और भारत का अपमान करने वाला कृत्य किया।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि उसके लिए एआई मतलब एंटी-इंडिया है। यह आईएनसी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) नहीं, बल्कि एएनसी (एंटी नेशनल कांग्रेस) है।
‘पूरे विश्व में इस समिट की चर्चा’
शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि पूरे विश्व में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ की चर्चा हो रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस तक, बड़ी-बड़ी कंपनियों के लीडर्स तक सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने एआई समिट की सराहना की। लेकिन राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस पार्टी शर्टलेस नहीं, बल्कि कैरेक्टरलेस, ब्रेनलेस और इमोशनलेस होकर भारत का विरोध कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
पूनावाला ने कहा कि यह भाजपा या प्रधानमंत्री मोदी का विरोध नहीं है, बल्कि यह भारत की उपलब्धि का विरोध है। कांग्रेस ने यह पहली बार नहीं किया है। वैक्सीन, यूपीआई और ऑपरेशन सिंदूर के समय भी कांग्रेस ने इसी तरह विरोध किया। आज कांग्रेस भाजपा विरोध में नहीं, बल्कि देशविरोध में उतर आई है।
‘राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए’
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस एंटी इंडिया पार्टी है। राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस के कार्यकर्ता एआई समिट में गए और आपत्तिजनक नारे लगाए। ऐसा काम वही पार्टी कर सकती है, जिसकी नीयत और नीति देशविरोधी है। जब भी भारत का सम्मान होता है और देश ऊपर बढ़ता है, तब राहुल गांधी और वाड्रा परिवार को मिर्ची लगती है। इसी कारण वे अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत का अपमान करने वाला कृत्य करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।
‘भारत को शर्मिंदा करने की कोशिश’
भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि जब भारत एक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी में अपने इनोवेशन और लीडरशिप को दिखाया जा रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी ने गरिमा के बजाय व्यवधान को चुना। कांग्रेस वर्कर्स ने टॉपलेस होकर स्थल पर हंगामा किया। यह कृत्य साफ तौर पर विश्व मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया गया।
यह भी पढ़ें: भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर काटा बवाल, देखें हंगामे का VIDEO
‘भारत की वैश्विक छवि को नुकसान’
भाजपा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि जब देश खुद को ग्लोबल टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर बनाने की कोशिश कर रहा है, तब इस प्रकार का आचरण केवल उन लोगों के हित में है जो भारत को असफल होते देखना चाहते हैं। राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं।
Bjp slams youth congress protest at ai summit rahul gandhi target
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM













