- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Suggestions Of Sports Experts Will Be Included In Policy Sports Minister Kokate
क्रीड़ा विशेषज्ञों के सुझाव नीति में होंगे शामिल, अमरावती में बोले क्रीडा मंत्री कोकाटे
Amravati: क्रीड़ा क्षेत्र के विशेषज्ञों और मान्यवरों से राज्यभर में संवाद साधा जा रहा है। संवाद कार्यक्रम से प्राप्त होने वाले बहुमूल्य सुझावों का संकलन कर उन्हें नई क्रीड़ा नीति में शामिल किया जाएगा।
- Written By: प्रिया जैस

माणिकराव कोकाटे (सौजन्य-नवभारत)
Minister Manikrao Kokate: क्रीड़ामंत्री एड. माणिकराव कोकाटे ने कहा कि राज्य की क्रीड़ा नीति में आमूलचूल परिवर्तन करना आवश्यक है। इसके लिए क्रीड़ा क्षेत्र के विशेषज्ञों और मान्यवरों से राज्यभर में संवाद साधा जा रहा है। संवाद कार्यक्रम से प्राप्त होने वाले बहुमूल्य सुझावों का संकलन कर उन्हें नई क्रीड़ा नीति में शामिल किया जाएगा।
संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण से क्रीड़ा क्षेत्र के मान्यवरों के साथ संवाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक संजय खोड़के, सुलभा खोड़के, क्रीड़ा विभाग के सहसंचालक सुधीर मोरे, कल्याण पाटील, जीतू ठाकुर, एड। प्रशांत देशपांडे, संजय सबनीस आदि उपस्थित थे।
श्रेष्ठ खिलाड़ियों को तैयार करने में भूमिका
एड. कोकाटे ने कहा कि पहले की नीति में विभिन्न पुरस्कार और अनुदान की व्यवस्था थी। क्रीड़ा विभाग में अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों का ढांचा तैयार किया गया है। आगे यह प्रयास रहेगा कि क्रीड़ा क्षेत्र से जुड़े अनुभवी कर्मचारी ही इस विभाग में नियुक्त हों। नई क्रीड़ा नीति के लिए प्राप्त सुझावों में खिलाड़ियों की सरकारी सेवाओं में सीधी नियुक्ति का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
हार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
सोलापुर में किसानों का रास्ता रोको आंदोलन, राजू शेट्टी के नेतृत्व में हाईवे परियोजना का विरोध
अमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज
इस पर विचार कर ठोस निर्णय लिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षकों को बहुत ही अल्प मानधन मिलता है, जबकि श्रेष्ठ खिलाड़ियों को तैयार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए मानधन वृद्धि पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। नई पीढ़ी को क्रीड़ा क्षेत्र में आकर्षित करने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी। मुख्य रूप से ओलंपिक में खेले जाने वाले खेलों पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में क्रीड़ा का विकास कर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
क्रीड़ा संकुल निर्मिति समिति में बदलाव
तहसील स्तर पर क्रीड़ा संकुल निर्माण के लिए पहले से समिति बनाई गई थी, जिसमें अब बदलाव किया गया है। अब उपविभागीय अधिकारी समिति के अध्यक्ष रहेंगे। सार्वजनिक-निजी भागीदारी से क्रीड़ा क्षेत्र का विकास किया जाएगा। क्रीड़ा विकास हेतु इजरायल की एक कंपनी 800 करोड़ रुपये का निवेश करने को तैयार है।
यह भी पढ़ें – पूर्णा नदी पर बना पुल खस्ताहाल, फिर भी शुरू यातायत हादसों को दे रहा न्यौता, मंदिर की भूमि खिसकी
अमरावती को इसके लिए एक उपयुक्त विकल्प के रूप में सुझाया जाएगा। सरकार की अनुमति लेकर यहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही जिला स्तर पर सिंथेटिक ट्रैक तुरंत उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य होगा। इस अवसर पर क्रीड़ा शिक्षक, प्रशिक्षक, मार्गदर्शक, पुरस्कार विजेता और खिलाड़ी उपस्थित थे।
Suggestions of sports experts will be included in policy sports minister kokate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
May 18, 2026 | 10:12 AMTET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
May 18, 2026 | 09:55 AMदेर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
May 18, 2026 | 09:54 AMशेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
May 18, 2026 | 09:53 AMगड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
May 18, 2026 | 09:48 AMभाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
May 18, 2026 | 09:46 AMमहाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
May 18, 2026 | 09:40 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













