- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Road Blockades Jal Samadhi At Various Places Bachhu Kadus Hunger Strike Continues
Amravati News: जगह-जगह चक्काजाम, जलसमाधि, बच्चू कडू का अन्नत्याग आंदोलन जारी, राजू शेट्टी ने दी भेंट
- Written By: आंचल लोखंडे
पूर्व राज्यमंत्री बच्चू कडू के गुरुकुंज मोजरी में चल रहे बेमियादी अन्नत्याग आंदोलन अन्य तहसीलों में भी फैल रहा है। नांदगांव पेठ में राष्ट्रीय महामार्ग पर, अचलपुर में चांदूर बाजार नाके पर तथा धामणगांव रेलवे शहर में चक्का

बच्चू कडू का अन्नत्याग आंदोलन जारी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अमरावती: पूर्व राज्यमंत्री बच्चू कडू के गुरुकुंज मोजरी में चल रहे बेमियादी अन्नत्याग आंदोलन अन्य तहसीलों में भी फैल रहा है। नांदगांव पेठ में राष्ट्रीय महामार्ग पर, अचलपुर में चांदूर बाजार नाके पर तथा धामणगांव रेलवे शहर में चक्का जाम आंदोलन किया गया। पिंपरी पूर्णा में अन्नत्याग आंदोलन, वरुड के पास झटामझिरी के बांध में तथा अंजनगांव सुर्जी तहसील के गरजदरी बांध में जलसमाधि आंदोलन किया गया। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष सांसद राजू शेट्टी ने आंदोलन को भेंट दी।
शेट्टी ने कहा कि समृद्धि हाईवे के लिए पैसा है, बुलेट ट्रेन के लिए पैसा है, लेकिन किसानों के लिए नहीं। सरकार पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने 15 लाख करोड़ रुपये के डूबे औद्योगिक ऋणों के ‘सेटलमेंट’ और किसानों की ऋण माफी की ‘गुरु दक्षिणा’ के बीच विरोधाभास को उजागर किया। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ भूख हड़ताल की, अब गोरे चले गए हैं, काले आ गए हैं… लेकिन काले अधिक क्रूर हैं। उन्हें किसानों की पीड़ा नहीं समझती, ऐसे शब्दों में शेट्टी ने सरकार की कड़ी आलोचना की।
🌾बच्चूकडू सोबत त्यांचा मुलगा व ईत्तर 51 जण उपोषणाला बसलेत जरा भानावर या शेतकऱ्यांनो
जातिद्वेष पसरून सरकार सर्वांनाच लुटतय दलिंदर @Dev_Fadnavis सरकारला जाग आली पाहिजे..
सर्व शेतकरी बांधवांनी एक होऊन बच्चुभाऊ चे आंदोलनाला पाठिंबा दिला पाहिजे
जय जवान.. जय किसान..#bachhukadu pic.twitter.com/KcSGWf6YNJ — Sharad (@SRK_S1) June 12, 2025
धामनगांव रेलवे में विरोध प्रदर्शन
धामनगांव रेलवे (सं)। प्रहार संगठन के जिला अध्यक्ष प्रवीण हेंडवे के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ स्थानीय शास्त्री चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। आंदोलन में तहसील अध्यक्ष सूरज गंथडे, नीलेश जयसिंगपुरे, अमर गायधने, प्रशांत थोटे, शैलेश टाले एवं प्रहार के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो: धामनगांव विरोध
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती वोटर लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम? तुरंत करें ये काम, विधायक सुलभा खोडके ने की अपील
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
अमरावती विधान परिषद चुनाव: प्रवीण पोटे का नामांकन टला, केंद्रीय समिति की फटकार के बाद भाजपा में बढ़ी हलचल
Legislative Council Election: आज नामांकन भरेंगे प्रवीण पोटे, बावनकुले रहेंगे मौजूद
अचलपुर में चक्का जाम
अचलपुर (सं)। अचलपुर में प्रहारियों ने सुबह चांदूर बाजार नाके पर चक्का जाम आंदोलन किया, जिससे आवागमन बाधित रहा। आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अचलपुर पुलिस ने कई प्रहार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस समय सैकड़ों की संख्या में प्रहार कार्यकर्ता और समर्थक मौके पर उपस्थित थे।
हर्षवर्धन सपकाल ने कसाई से की पीएम मोदी और फडणवीस की तुलना, बोले-किसानों की गर्दन पर…
झटामझिरी में बांध में उतरी महिलाएं, किसान
सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने वरुड के पास झटामझिरी में जलसमाधि आंदोलन किया। प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष नरेंद्र पावड़े, जिलाध्यक्ष कमल उइके समेत सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। तहसीलदार और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन को स्थगित करने की अपील की।
फोटो: झटामझिरी
टोलनाके पर रास्ता रोको
प्रहार कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर टायर जलाकर तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कड़ा विरोध जताया। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नांदगांव पेठ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले मंगेश बबनराव देशमुख सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है।
Road blockades jal samadhi at various places bachhu kadus hunger strike continues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














