थलापति विजय की 27 साल की शादी में आई दरार! पत्नी संगीता से लिया अलग होने का फैसला

Vijay Divorce Rumors: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने 27 फरवरी 2026 को तलाक की अर्जी दाखिल की है। 27 साल पुरानी शादी अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गई है।
Thalapathy Vijay Divorce
थलापति विजय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Thalapathy Vijay And Wife Sangeetha Separation Rumors: तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय की निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने 27 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। यह कदम उनके वैवाहिक रिश्ते में आई दूरी को औपचारिक रूप देने की दिशा में पहला कानूनी प्रयास माना जा रहा है। फिलहाल विजय की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कोर्ट अब इस अर्जी पर आगे की सुनवाई करेगा।

27 साल बाद पत्नी से अलग हो रहे हैं थलापति विजय

थलापति विजय और संगीता ने 25 अगस्त 1999 को शादी रचाई थी। उस वक्त उनकी शादी तमिल फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित आयोजनों में से एक थी, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। दिलचस्प बात यह है कि विजय क्रिश्चियन परिवार से आते हैं, जबकि संगीता हिंदू पृष्ठभूमि से हैं। बावजूद इसके, दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया और बाद में चेन्नई में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया। अब शादी के 27 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। शादी के एक साल बाद 26 अगस्त 2000 को कपल ने अपने पहले बच्चे, बेटे जेसन संजय का स्वागत किया। इसके बाद 2005 में उनकी बेटी दिव्या साशा का जन्म हुआ। जेसन संजय अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक अपनी पहचान बना चुके हैं, जबकि दिव्या साशा भी धीरे-धीरे लाइमलाइट में आ रही हैं। परिवार हमेशा से मीडिया की नजरों में रहा, लेकिन विजय और संगीता ने बच्चों को निजी माहौल देने की कोशिश की।

राजनीति और करियर के बीच निजी हलचल

विजय न सिर्फ तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं, बल्कि वे राजनीतिक पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam के संस्थापक भी हैं। हाल के वर्षों में उनकी राजनीतिक सक्रियता बढ़ी है। ऐसे में निजी जीवन में आया यह बदलाव उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला है।

कौन हैं संगीता सोरनालिंगम?

संगीता श्रीलंकाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, हालांकि उनकी परवरिश यूनाइटेड किंगडम में हुई है। उन्होंने हमेशा ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाए रखी और परिवार को प्राथमिकता दी। वे कभी-कभी ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी बेहद सीमित है। अब सबकी नजरें कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि यह मामला आगे किस दिशा में बढ़ता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com