- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Namo Gardens Hits The Brakes
चांदुर रेलवे में नमो गार्डन पर लगा ब्रेक, नगर परिषद के सभी फैसलों पर रोक, विभागीय आयुक्त का बड़ा आदेश
चांदूर रेलवे में नमो गार्डन परियोजना को लेकर विभागीय आयुक्त ने नगर परिषद के सभी निर्णयों पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। यह निर्णय शहर की राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है।

Amravati News: नमो गार्डन परियोजना को लेकर चांदूर रेल्वे नगर परिषद में हुए हंगामे के बाद अब इस मामले में बड़ा प्रशासनिक मोड़ आ गया है. अमरावती के विभागीय आयुक्त ने नगर परिषद की विशेष बैठकों में लिए गए सभी निर्णयों और ठरावों पर अगली सुनवाई तक स्थगन आदेश जारी कर दिया है. इस फैसले के बाद शहर की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है.फोटोनमो गार्डननगर परिषद द्वारा नमो गार्डन परियोजना के लिए 25 मार्च 2026 और 2 अप्रैल 2026 को विशेष बैठक आयोजित की गई थी. इन बैठकों में परियोजना से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए गए थे.
इन प्रस्तावों पर आपत्ति जताते हुए भाजपा नगरसेवकों ने पहले जिलाधिकारी और बाद में विभागीय आयुक्त कार्यालय में अपील दायर की थी.पाइंटरनियमों के उल्लंघन का लगाया आरोपअपीलकर्ताओं ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि नमो गार्डन के लिए चयनित भूमि, मंजूरी प्रक्रिया और बैठक में लिए गए निर्णय नियमों के खिलाफ हैं. साथ ही यह भी कहा गया कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई.
नगर परिषद की बैठक में भारी हंगामे के बीच प्रस्ताव पारित किए जाने पर भी सवाल उठाए गए थे. मामले की सुनवाई के बाद विभागीय आयुक्त अजय लहाने ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए सभी निर्णयों पर अगले आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
मुंबई पर मंडराया जल संकट: 15 मई से पूरे महानगर में 10% पानी की कटौती लागू
OBC आरक्षण पर बड़ी अपडेट: देवेंद्र फडणवीस सुलझाएंगे ओबीसी आरक्षण की तकनीकी गुत्थी
पत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
भाजपा नगरसेवकों ने किया रोकने का प्रयास
नगर परिषद उपाध्यक्ष बच्चू वानरे ने कहा कि प्रधानमंत्री के नाम से शुरू होने वाली और मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना नमो गार्डन को भाजपा नगरसेवकों ने रोकने का प्रयास किया है. इससे शहर के विकास कार्य प्रभावित होंगे और इसका नुकसान नागरिकों को उठाना पड़ेगा.प्रियंका विश्वकर्मा, नगराध्यक्ष कोटमनमाने फैसले पर लगी रोक विभागीय आयुक्त ने अध्यक्ष के मनमाने फैसलों पर रोक लगाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि भूमि चयन को लेकर सहमति नहीं होने के बावजूद नियमों को दरकिनार कर प्रस्ताव पारित किए गए थे. उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका विकास कार्यों से विरोध नहीं है, लेकिन नियम विरुद्ध निर्णय स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
Namo gardens hits the brakes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिना सीटी स्कैन घुटनों और कूल्हों का प्रत्यारोपण, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ने पेश की अत्याधुनिक ‘कोरी’ प्रणाली
May 11, 2026 | 08:29 PM‘वे हमारा सहयोग नहीं कर रहे…’, IPL टीम मालिकों पर भड़का BCCI; दे डाली सीधी चेतावनी
May 11, 2026 | 08:28 PMसोना खरीदने की जरूरत नहीं…पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार की अपील, जानें और क्या कहा?
May 11, 2026 | 08:26 PMExplainer: आखिर क्यों ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को Totally Unacceptable कहा? जानें विवाद के बड़े कारण
May 11, 2026 | 08:23 PMराष्ट्रीय कार्य में लापरवाही पड़ेगी भारी! जनगणना ड्यूटी से बचने वाले शिक्षकों पर दर्ज होगा आपराधिक मामला
May 11, 2026 | 08:20 PM101 पुलिस अधिकारियों को मिला वीरता का ईनाम, प्रदान किए गए रूस्तमजी पुरस्कार; CM ने कही यह बड़ी बात
May 11, 2026 | 08:16 PMकर वसूली अभियान में सख्ती, प्रत्येक क्षेत्र में 100 बकायादार संपत्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश
May 11, 2026 | 08:12 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














