504 लोगों के खिलाफ देश की पहली FIR दर्ज, अमरावती में बड़ा गेम, सोमैया ने दर्ज कराई शिकायत

Fake Birth Certificate Scam Amravati: अमरावती में नकली जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र बनाने के मामले में गुरुवार की सुबह देश की पहली FIR पूर्व सांसद किरिट सोमय्या ने सिटी कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज कराई।
Fake Birth Certificate Scam Amravati: अमरावती में नकली जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र बनाने के मामले में गुरुवार की सुबह देश की पहली FIR पूर्व सांसद किरिट सोमय्या ने सिटी कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज कराई।
किरीट सोमैया (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Maharashtra SIT Investigation: किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि यह 504 लोगों ने नकली जानकारी और दस्तावेज देकर नकली जन्मप्रमाण पत्र बना कर फरार हो गये। गुरुवार की सुबह 11 बजे के दौरान किरीट सोमैया ने सिटी कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद सोमय्या ने जिले के पुलिस अधिकारियों का आभार माना। पश्चात मनपा आयुक्त कक्ष में बैठक के दौरान आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक से इस विषय पर चर्चा की।

मीडिया को जानकारी देते हुए पूर्व सांसद सोमैया ने बताया कि 504 लोगों ने नकली दस्तावेज व जानकारी देकर जन्मप्रमाण पत्र लेकर गायब हो गये है। मनपा ने इन लोगों का पता पुलिस को दिया है। इन्हें खोजने का काम पुलिस को करना है। अगले 10 दिनों में अमरावती पुलिस इन लोगों को फरार घोषित करेंगी।

2 अलग-अलग शिकायतें

पूर्व सांसद सोमैया ने बताया कि दो अलग अलग शिकायतें दर्ज कराई गई है। जिसमें पहली शिकायत विंटींग करते हुए नकली जन्म प्रमाण पत्र हासिल में अर्जदारों ने नकली दस्तावेज जमा करा कर किया है। अमरावती शहर में 1800 लोगों ने जन्माप्रमाण पत्र हासिल किया है।

उसमें से 504 का जन्मप्रमाण पत्र रद्द किया गया है। दूसरी FIR में चिटींग फ्रॉड में कार्रवाई शुरू है। इस पर गाडगे नगर पुलिस व्दारा 300 से अधिक लोगों को आरोपी घोषित किया गया है। अमरावती जिले में 16 हजार से अधिक अर्ज मंजूर किए गए है। अंजनगांव और अचलपुर में भी इस प्रकार की कार्रवाई शुरू है।

504 में 485 मुस्लिम

पूर्व सांसद सोमैया ने बताया कि जिन 504 लोगों पर FIR दर्ज है, उसमें से 485 मुस्लिम है। जिनकी उम्र 25 से 65 वर्ष है। इन लोगों ने नकली जानकारी व दस्तावेज देकर जन्म प्रमाणपत्र हासिल किया है। फडणवीस सरकार ने 21 जनवरी 2024 में नकली जन्मप्रमाण पत्र बनाने वालों पर SIT स्थापित की थी। यह इन्वेस्टिगेशन का पहला टप्पा था जो समाप्त हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com