यवतमाल में अफवाह का कहर: बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने कार सवारों को पीटा

Yavatmal News: घाटंजी के पांढुर्णा में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते ग्रामीणों ने एक कार सवार समूह की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में 8 से 10 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।
Mob violence in Ghatanji, Yavatmal, over child-lifting suspicions. Car occupants assaulted by villagers in Pandhurna; police file case against 10 unidentified people.
यवतमाल में बच्चा चोरी अफवाह बेरहमी से पिटाई (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yavatmal Child Lifting Rumors News: यवतमाल जिले के घाटंजी तहसील अंतर्गत पांढुर्णा क्षेत्र में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के शक में कुछ लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात 8 से 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना 15 मार्च की शाम करीब 6 बजे सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रामा शामराव जाधव (39), निवासी बोरी अरब, तहसील दारव्हा ने घाटंजी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बताया गया कि छत्तीसगढ़ के एक व्यवसायी को पैसे नहीं देने के कारण वह रामा जाधव को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी कारण रामा जाधव अपने कुछ मित्रों के साथ एक चारपहिया वाहन से मुकूटबन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में संजय नामक व्यक्ति मिलने पर उसे शक के आधार पर वाहन में बैठाकर मारपीट की गई। जब वाहन बोरी अरब की ओर जा रहा था,

तब कामठवाडा गांव के पास संजय ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर गांव के लोगों को शक हुआ कि वाहन में बैठे लोग बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। इस संदेह के चलते यवतमाल ग्रामीणों ने कार पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद वाहन को तलणी की ओर मोड़ दिया गया।

मामला दर्ज कर जांच की गई शुरू

  • वहीं कामठवाडा के कुछ ग्रामीणों ने पांढुर्णा गांव के लोगों को भी इसकी जानकारी दी। इसी बीच वाहन का टायर निकल जाने के कारण कार में सवार 5 से 6 लोग बाहर उतरकर भागने लगे।
  • इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और सड़क पर ही उनकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही वाहन के कांच भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद रामा शामराव जाधव ने घाटंजी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
  • यवतमाल पुलिस ने अज्ञात 8 से 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com