- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Divyang Sports World Disabled Day 350 Students Participation
विभिन्न स्कूलों के 350 दिव्यांग छात्रों का सहभाग, खेलों में दिव्यांग विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
World Disabled Day: चंद्रपुर में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में 16 स्कूलों के 350 दिव्यांग विद्यार्थियों ने सहभाग लिया। जिसमें दौड़, लंबी कूद, शतरंज सहित कई खेल शामिल है।
- Written By: आंचल लोखंडे

विभिन्न स्कूलों के 350 दिव्यांग छात्रों का सहभाग
Chandrapur Disabled Sports Event: चंद्रपुर जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कार्यालय (जि.प.) के अंतर्गत संचालित विशेष स्कूलों और कार्यशालाओं में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 16 स्कूलों से 350 दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलकित सिंह के हाथों किया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वराज्य संस्था की 5 प्रतिशत दिव्यांग निधि के माध्यम से व्यक्तिगत एवं सामूहिक लाभ की योजनाएँ लागू हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के सभी पात्र दिव्यांग नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाएगा। कार्यक्रम के विशेष अतिथि जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव सुधीर इंगले ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016, दिव्यांग नियम 2017, महाराष्ट्र राज्य दिव्यांग व्यक्ति अधिकार नियम 2024 एवं दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीना सालुंखे द्वारा लाभार्थियों को तिपहिया साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय पैचे ने किया तथा आभार केशव दुर्गे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रकल्प संचालक मंजिरी टकले, मच्छिंद्रनाथ धस, मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी अतुल गायकवाड़, शिक्षणाधिकारी (प्राथमिक) अश्विनी सोनवणे, कार्यकारी अधिकारी दीनदयाल मटाले, ग्रामसेवक प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य गिरीश घायगुडे सहित अमोल चिटमलवार, आशा पडारे, मनीषा तन्नीरवार, अजय बावणे, कैलास उईके, निलेश पाझारे, उमेश घुलक्षे, अनिल तरारे, तथा सभी स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
Mira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
भारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
मुंबई के तीन प्रमुख स्टेशनों का जल्द होगा कायापलट, एस्केलेटर और सौंदर्यीकरण की योजना
ये भी पढ़े: वानाडोंगरी में बोगस वोटिंग का मामला उजागर, पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पेश किए सबूत
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बढ़ाया उत्साह
खेल स्पर्धाओं में नेत्रहीन, मूकबधिर, मंदबुद्धि तथा अस्थिव्यंग प्रवर्ग के विद्यार्थियों ने 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक एवं अंध विद्यार्थियों के लिए शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में सहभाग लिया। साथ ही प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी सांस्कृतिक सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांग विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, गोंडी नृत्य, मराठी गीत गायन आदि प्रस्तुत कर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Chandrapur divyang sports world disabled day 350 students participation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में रोबोटिक डॉग बना आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा तकनीक की नई मिसाल
Feb 16, 2026 | 08:32 PMMira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
Feb 16, 2026 | 08:17 PMकमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
Feb 16, 2026 | 08:10 PM48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
Feb 16, 2026 | 08:05 PMफरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Feb 16, 2026 | 08:00 PMपैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल
Feb 16, 2026 | 07:55 PMसिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Feb 16, 2026 | 07:54 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














