- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Crackdown On Corruption In Chandur Tehsil Patwari Arrested While Taking Bribe
चांदूर तहसील में भ्रष्टाचार पर शिकंजा, पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Amravati ACB Trap: अमरावती जिले के चांदूर रेलवे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक पटवारी को किसान से फसल नुकसान मुआवजा दिलाने के बदले 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

Chandur Tehsil Patwari Arrest: अमरावती भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शनिवार को तहसील में एक पटवारी को 7 हजार रुपए की रिश्वत स्वीकारते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी ने किसान के फसल नुकसान की भरपाई का मुआवजा मिलने के बाद बख्शिश के तौर पर रिश्वत की मांग की थी. रिश्वतखोर पटवारी का नाम रामेश्वर सोमेश्वर मलमकर 49 है. शिकायतकर्ता के पिता के नाम पर खेती है.
अतिवृष्टि के कारण उनकी संतरा, सोयाबीन, तुअर और चने की फसल को भारी नुकसान हुआ था. शिकायतकर्ता ने इसके लिए फसल बीमा का दावा किया था. नुकसान का पंचनामा करने के लिए पटवारी रामेश्वर मलमकर आए थे. पंचनामा होने के बाद सरकार की ओर से 97 हजार 500 की मुआवजा राशि शिकायतकर्ता के पिता के बैंक खाते में जमा हुई. इस काम को करने के बदले में पटवारी ने इनाम के तौर पर शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की मांग की. शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एसीबी में की.
एसीबी ने विरुल स्टॉप के पास जाल बिछाया गया. बातचीत के दौरान रिश्वत की राशि 7 हजार तय हुई. जैसे ही आरोपी पटवारी ने यह रकम स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बापू बांगर, अपर पुलिस अधीक्षक सचिंद्र शिंदे और पुलिस उपअधिक्षक सुनील किनगे के मार्गदर्शन में सुजाता बन्सोड सहित अन्यों ने की. फोटोरिश्वत
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ में हीट वेव का अलर्ट: अकोला, अमरावती और वर्धा में बढ़ेगा तापमान
अमरावती के महादेवखारी और तपोवन में तेंदुए की दहशत, रात में दिखाई देने से नागरिकों में भय
महिला दिवस पर खास पहल, महिलाओं के हाथों में होगी मेट्रो की कमान
अमरावती में दुपहिया चोरी का पर्दाफाश: दो शातिर चोर गिरफ्तार, 70 हजार की 2 मोटरसाइकिल जब्त
Crackdown on corruption in chandur tehsil patwari arrested while taking bribe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट बने थे काल, जानें कैसा है भारत के खिलाफ इस जोड़ी का रिकॉर्ड?
Mar 07, 2026 | 09:53 PMनांदेड़: हॉस्टल में मेडिकल छात्रा की मौत से हड़कंप, फीस विवाद में NCP नेता जीवन घोगरे पर FIR
Mar 07, 2026 | 09:50 PMममता बनर्जी ने किया राष्ट्रपति का अपमान? बंगाल CM पर भड़क उठे PM मोदी, द्रौपदी मुर्मू के बयान पर गरमाई सियासत
Mar 07, 2026 | 09:33 PMभंडारा में जल जीवन मिशन पर फंड संकट, 291 जलापूर्ति योजनाएं अधूरी; गांवों में बढ़ा जल संकट का खतरा
Mar 07, 2026 | 09:30 PMमार्च में किस दिन है चैत्र शिवरात्रि? वैवाहिक सुख और मनोकामना पूर्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
Mar 07, 2026 | 09:28 PMसंजू सैमसन की नजरें बड़े रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में ऐसा करते ही धोनी की लिस्ट में होंगे शामिल
Mar 07, 2026 | 09:20 PMसुबह-सुबह मचा हड़कंप: भंडारा के अड्याल में घरों के पास पेड़ पर चढ़ा भालू, ढाई घंटे बाद रेस्क्यू
Mar 07, 2026 | 09:20 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM











