-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Combing Operation In Amravati City Action Taken Under 304
अमरावती शहर में कॉम्बिंग ऑपरेशन, 304 कार्रवाई , 21 पर मामले दर्ज
- Written By: आंचल लोखंडे
Amravati Combing Operation: अमरावती पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस विभाग द्वारा चलाए गए कॉम्बिंग ऑपरेशन से अपराधियों के पसीने छूट गए हैं।

अमरावती शहर में कॉम्बिंग ऑपरेशन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati Police: अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में पुलिस विभाग द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। विविध थाना क्षेत्रों में आर्म एक्ट, तड़ीपार, जुआ, शराब केसेस, निगरानी अपराधी की जांच, कुख्यात अपराधी की जांच, फरार आरोपी को गिरफ्तार करना, एनबीडब्ल्यू वारंट, वाहन चेक व अन्य प्रकार की 304 कार्रवाई की गई। इस बीच पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस विभाग द्वारा चलाए गए कॉम्बिंग ऑपरेशन से अपराधियों के पसीने छूट गए हैं।
पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया ने शहर में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। अपराध शाखा और आयुक्तालय के अन्य पुलिस थाना अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की गई। इसमें आर्म एक्ट की अपराध शाखा ने 2 और फ्रेजरपुरा पुलिस ने एक कार्रवाई की। पुलिस ने सुमित आनंद आडोले (21, संजय गांधी नगर, अमरावती), विशाल गंगाराम कायवाटे (29, महाजनपुरा, अमरावती) व संतोष सुभाषराव येरपुडे (18, फ्रेजरपुरा, अमरावती) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तड़ीपारों को पकड़ा
अपराध शाखा ने भारत राजेश मगरे (24, इंदिरा नगर, बडनेरा) व एक अन्य पर तड़ीपार आदेश के उल्लंघन कर शहर में रहने पर कार्रवाई की। राजापेठ पुलिस ने तड़ीपार विककी मधुकर खडसे (30,केडिया नगर, अमरावती) को हिरासत में लिया। इसके अलावा 122 महाराष्ट्र पुलिस कानून के तहत अभिषेक उर्फ टोबो आनंदीला साहू (22, साहुबाग, अमरावती) के खिलाफ अपराध शाखा ने कार्रवाई की। उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे, रमेश धुमाल, शाम घुगे के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी व अमलदारों ने की।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती पुलिस का सख्त फैसला, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर होगी कार्रवाई
Amravati News: अमरावती में महाराष्ट्र बंद का असर, छात्रों के समर्थन में निकला विरोध मार्च
अमरावती में अल्ट्राटेक का नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई, 3.43 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
अमरावती में कथित मटका कारोबार पर कार्रवाई की मांग, विधायक संजय खोड़के ने दी अनशन की चेतावनी
गाडगेनगर क्षेत्र में 8 जुआरी पकड़े
गाडगेनगर थाना क्षेत्र में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर राजू बारकूजी सांगोले (64, नवसारी), आसिफ खान मुस्तफा खान (52,अलहिलाला कालोनी), संजय रमेशराव गावंडे (नवसारी), अब्दुल हुसेन अब्दुल हमीद (48, हबब नगर), किसन उत्तमराव कोकाटे (49, महात्मा फुले नगर, अमरावती) व सदीप श्रवण इंगले (45, नवसारी) को हिरासत में लिया। अपराध शाखा ने जुआं खेलते युसूफ खान युनूस खान (60, चमन नगर, बडनेरा) व अब्दुल सत्तार अब्दुल खलील (कंपासपुरा, बडनेरा) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़े: ‘अंडे वेज हैं…प्रोटीन के लिए बनें एग्टरियन’, नागपुर में 5001 अंडो की बनी भुर्जी
अवैध शराब पर 6 कार्रवाई
अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ने प्रशांत गणवीर (41), सागर लोखंडे(38, सिद्धार्थ नगर, अमरावती) के खिलाफ कार्रवाई की। इसी तरह फ्रेरपुरा पुलिस ने बाबूलाल हसन रायलीवाले (58, कुंभारवाडा, अमरावती) व एक महिला पर अवैध शराब बिक्री की कार्रवाई की। गाडगेनगर पुलिस ने महात्मा फुले नगर निवासी बालू जुनघरे के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा निगरानी बदमाश की 24, कुख्यात अपराधियों की जांच 24, एक फरार आरोपी को गिरफ्तार, एनबीडब्ल्यू वारंट के 4, 218 वाहनों की जांच, 4 कार्रवाई संपत्ति के अपराधियों की जांच, मारपीट करनेवाले अपराधी की जांच की 10 तथा मोटर वेहिकल एक्ट की 8 कार्रवाई की गई है।
Combing operation in amravati city action taken under 304
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
Jul 24, 2026 | 05:02 PMइंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
Jul 24, 2026 | 04:55 PMCM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम
Jul 24, 2026 | 04:54 PMअमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMहिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 04:49 PMChandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Jul 24, 2026 | 04:49 PMHonda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
Jul 24, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














