- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Igatpuri Hostel Physical Assault Case Seven Students Have Been Booked For Juniors Warden Arrested
इगतपुरी हॉस्टल में दरिंदगी: 10वीं के छात्रों ने मासूमों को नशीली दवा पिलाकर किया यौन शोषण, अधीक्षक भी गिरफ्तार
Nashik Hostel Case: नासिक के इगतपुरी स्थित सरकारी छात्रावास में कक्षा 10 के छात्रों द्वारा जूनियर बच्चों के यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अधीक्षक पर भी पॉक्सो के तहत कार्रवाई की गई है।
- Written By: आकाश मसने

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Igatpuri Hostel Case: महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंतर्गत आने वाले इगतपुरी में एक सरकारी छात्रावास के भीतर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एक छात्रावास में रहने वाले कक्षा 10 के सात छात्रों पर अपने ही जूनियर साथियों का यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले के उजागर होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में सात नाबालिग छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें सुधार गृह भेज दिया है।
7 महीने से चल रहा था अत्याचार का खेल
पुलिस जांच में जो खुलासे हुए हैं वे रोंगटे खड़े करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह प्रताड़ना पिछले सात महीनों से जारी थी। आरोपी छात्र कथित तौर पर कक्षा 5 से 7 के छोटे बच्चों को नशीली या बेहोशी की दवा देते थे और फिर उनके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते थे। डर और खौफ के कारण मासूम छात्र अब तक चुप्पी साधे हुए थे।
वार्डन की भूमिका पर उठे सवाल
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात छात्रावास अधीक्षक (वार्डन) सुशांत दुधसागरे की भूमिका रही। जांच में पता चला है कि पीड़ित छात्रों ने अपनी आपबीती अधीक्षक को बताई थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से लेने के बजाय नजरअंदाज कर दिया। पुलिस ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने और अपराध को छिपाने के आरोप में अधीक्षक के खिलाफ भी पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में आधी रात से होने वाली ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल टली, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद बदला फैसला
वर्धा में दादासाहब गायकवाड योजना की सफलता: 4 वर्षों में 183 भूमिहीन बने मालिक, 100% अनुदान पर मिली कृषि भूमि
नक्सली नेता गणपति की गिरफ्तारी की चर्चा
चुनाव टिकट छोड़ ‘मैच टिकट’ के पीछे पड़े महाराष्ट्र के विधायक, विधानसभा में गूंजा वानखेड़े का शोर
यह भी पढ़ें:- राज्यसभा चुनाव: विनोद तावड़े-रामदास आठवले समेत BJP के चारों उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, जानें सियासी समीकरण
बाल कल्याण समिति कर रही मामले की जांच
नासिक के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 3 मार्च को इगतपुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। सात छात्रों और अधीक्षक को नामजद किया गया है। बाल कल्याण समिति (CWC) फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब नए प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, सातों आरोपी छात्रों को हिरासत में लेकर किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि पुलिस अधीक्षक की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।
Nashik igatpuri hostel physical assault case seven students have been booked for juniors warden arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होली पर ‘छोटा पंडित’ बना बच्चा, क्यूट अंदाज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Mar 05, 2026 | 08:12 PMमहाराष्ट्र में आधी रात से होने वाली ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल टली, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद बदला फैसला
Mar 05, 2026 | 08:09 PMवर्धा में दादासाहब गायकवाड योजना की सफलता: 4 वर्षों में 183 भूमिहीन बने मालिक, 100% अनुदान पर मिली कृषि भूमि
Mar 05, 2026 | 08:02 PMWatch: ईरान से शिकस्त खाएगा अमेरिका? वायरल हुआ ‘चाईनीज नॉस्त्रेदमस’ का दावा, सच हो चुकी हैं दो भविष्यवाणियां
Mar 05, 2026 | 08:01 PMयुद्ध की आड़ में भारत में फैलाया जा रहा कट्टरपंथ, ISI की साजिश हुई बेनकाब! IB ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Mar 05, 2026 | 08:00 PMनक्सली नेता गणपति की गिरफ्तारी की चर्चा
Mar 05, 2026 | 08:00 PMटॉप3 देश में पानी से सस्ता पेट्रोल
Mar 05, 2026 | 07:56 PMवीडियो गैलरी

नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM










