अमरावती में 24 घंटे में सुलझी सनसनीखेज हत्या, 8 आरोपी चिन्हित, 4 गिरफ्तार

Amravati Crime: अमरावती अपराध शाखा ने छत्री तलाव क्षेत्र में हुई अमर व्यास की हत्या का पर्दाफाश किया है। उधारी के विवाद में 8 आरोपियों ने मिलकर हत्या की और शव कुएं में फेंक दिया था। 4 आरोपी गिरफ्तार।
Amravati Crime Branch solved the Amar Vyas murder case within 24 hours. Eight accused killed him over a debt dispute and dumped the body in a well near Chhatri Talav. Four held.
अमरावती पुलिस कार्रवाई 4आरोपी गिरफ्तार (सौजन्य- नवभारत)
Published on
Updated on

Amravati Police Commissioner Rakesh Ola: अमरावती शहर के छत्री तलाव क्षेत्र में जंगल स्थित एक कुएं से मिले अज्ञात शव के मामले का अमरावती शहर अपराध शाखा ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस सुनियोजित हत्या प्रकरण में कुल 8 आरोपियों की पहचान की गई है, जिनमें से चार को हिरासत में लिया गया है।

इस प्रकरण में आदेश रघुनाथ तेलमोर (24), रोहित संजय तायडे (23), दीप उर्फ यशोदीप विनायकराव वेलकर (25), जय नागोराव कोकाटे (19), गौरव दिलीप गजभीये (25), निश्चय सुनील पोटफोडे (21), संजय विलास वानखेडे (23) तथा तुषार अनिल सुपनेर (25) शामिल हैं। इनमें से तीन आरोपी अन्य प्रकरण में पहले से जेल में बंद हैं, जबकि एक आरोपी फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

1 फरवरी 2026 को फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत छत्री तलाव के पास जंगल में एक कुएं में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची अपराध शाखा के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना थी। गुमशुदगी रिपोर्ट और गुप्त सूचना के आधार पर चार घंटे के भीतर मृतक की पहचान अमर मोतीलाल व्यास (34), निवासी महादेवखोरी के रूप में की गई।

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन दिन पूर्व मृत्यु तथा शरीर पर चाकू के घाव पाए जाने की पुष्टि हुई। तकनीकी साध्य या सीसीटीवी उपलब्ध न होने के बावजूद अपराध शाखा ने पारंपरिक जांच पद्धति अपनाई। गुप्त सूचना के आधार पर कुछ युवकों द्वारा मारपीट कर शव को कुएं में फेंके जाने की जानकारी सामने आई।

उधारी के पैसों के विवाद में की गई थी हत्या

जांच में सामने आया कि उधारी के पैसों को लेकर विवाद के चलते आरोपियों ने अमर व्यास को छत्री तलाव क्षेत्र में ले जाकर लात-घूंसों, डंडों और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। आरोपियों में आदेश तेलमोर, रोहित तायडे, दीप उर्फ यशोदीप वेलकर, जय कोकाटे, गौरव गजभीये, निश्चय पोटफोडे, संजय वानखेडे और तुषार सुपनेर के नाम शामिल हैं।

इनमें से चार को हिरासत में लिया गया है। कुछ आरोपी पूर्व में भी हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहे है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के अमरावती पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में की गई। मामले की आगे की जांच जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com