-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Promotion Of Protein Powerhouse Eggs New World Record Created In Nagpur
‘अंडे वेज हैं…प्रोटीन के लिए बनें एग्टरियन’, नागपुर में 5001 अंडो की बनी भुर्जी
- Written By: अर्पित शुक्ला
Nagpur News: अंडे खाने में हम काफी पीछे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के पशु वैद्यकीय और मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को नागपुर में एक अनोखा आयोजन किया गया।

'अंडे वेज हैं...प्रोटीन के लिए बनें एग्टरियन', नागपुर में 5001 अंडो की बनी भुर्जी
Nagpur News: अंडे को प्रोटीन का पावर हाउस कहा जाता है, और भारत में अंडा उत्पादन में दुनिया में दूसरे स्थान पर होने के बावजूद इसका सेवन अपेक्षाकृत कम होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, नागपुर में 5001 अंडों की भुर्जी बनाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया गया। इस आयोजन ने अंडों के सेवन को बढ़ावा देने और लोगों को इसके फायदे बताने के लिए एक शानदार तरीका पेश किया।
विश्व रिकॉर्ड और आयोजन की सफलता
महाराष्ट्र पशु विज्ञान और मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने शेफ विष्णु मनोहर के साथ मिलकर नागपुर वेटरिनरी कॉलेज के कैंपस में इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग आयोजन को सफलता से पूरा किया। 5001 अंडों की भुर्जी तैयार करने के लिए 8 फीट बाय 8 फीट की कड़ाही का इस्तेमाल किया गया। कुछ ही घंटों में लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर चटकारे लेते हुए यह भुर्जी खाई और रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अंडे के सेवन को बढ़ावा देने की पहल
कॉलेज के कुलगुरु डॉ. नितिन पाटिल ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, “हम इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि अंडे वेज हैं, नॉन-वेज नहीं। हमें प्रोटीन के लिए ‘एग्टरियन’ बनना चाहिए। आज के दिन यहां कई युवा ‘एगेटेरियन’ बने हैं, और यही हमारी सफलता है।”
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
Delhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
नागपुर में ऑटो चालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! पुलिस ने 7 आरोपियों की घसीटते हुए निकाली परेड
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
कॉलेज छात्रा शौर्या देशमुख ने भी अनुभव साझा किया, “आज मुझे यह पता चला कि अंडों में नर का अंश नहीं होता, इसलिए ये नॉन-फर्टाइल होते हैं। मैंने आज पहली बार अंडा भुर्जी खाई है। हमारी युवा पीढ़ी अब ‘एगेटेरियन’ बनने का सोच रही है!”
शेफ विष्णु मनोहर का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर ने बताया कि यह उनका 30वां विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने भारतीय व्यंजनों से जुड़े कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, जैसे सबसे बड़ा पराठा, सर्वाधिक डोसे, और अब 5001 अंडों की भुर्जी। उन्होंने कहा, “यह रिकॉर्ड मेरे लिए एक बोनस है, और सबसे अहम बात यह कि इस आयोजन में आई भीड़ से यह साफ है कि हम लोगों में अंडों के सेवन के प्रति जागरूकता लाने में सफल रहे हैं।”
5001 अंडों की भुर्जी की सामग्री
इस भुर्जी को बनाने के लिए जो सामग्री इस्तेमाल की गई, उसकी सूची ही दिलचस्प है:
- 5001 अंडे (3,000 लीटर)
- 50 लीटर तेल
- 10 किलो क्रीम
- 125 किलो प्याज
- 75 किलो टमाटर
- 15 किलो अदरक
- 50 किलो हरी मिर्च
- 50 किलो लहसुन
- 50 किलो संभार
- 5 किलो हल्दी
- 5 किलो नमक
यह भी पढ़ें- ‘जूता कांड’ के बाद महाराष्ट्र पहुंचे CJI गवई, नेपाल-बांग्लादेश, श्रीलंका का हवाला देकर कही ये बात
अंडे और प्रोटीन की कमी पर जोर
कुलगुरु डॉ. पाटिल ने कहा कि भारत में प्रोटीन की कमी एक पुरानी समस्या रही है, और अंडे इसके समाधान का एक प्रभावी तरीका हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से अंडों के सेवन को बढ़ावा देने का प्रयास जारी रहेगा, और महाराष्ट्र पशु विज्ञान और मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय ऐसे और आयोजनों की योजना बनाएगा।
Promotion of protein powerhouse eggs new world record created in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














