-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Bhandara Family Planning Surgery Death Case Six Doctors Fir
परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, भंडारा के 6 डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज
Family Planning Surgery: भंडारा जिले के लाखांदुर तहसील में परिवार नियोजन शस्त्रक्रिया के बाद एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने 6 डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Married Woman Death (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Woman Death Case: डेढ़ वर्ष पूर्व परिवार नियोजन के तहत डाक्टरों के लापरवाही में दोषाक्त शस्त्रक्रिया एवं दवाई इलाज के कारण विवाहिता के मृत्यु का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने दोषी डाक्टरों पर अपराधिक कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले की नागपुर के विभागीय स्वास्थ समिति ने जांच कर परिवार नियोजन के शस्त्रक्रिया में डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप कर मामले की जांच रिपोर्ट पुलिस प्रशासन को सौंपी थी।
इस रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय लाखांदुर पुलिस ने भंडारा के साईं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सर्जन श्रीकांत गिरीपुंजे,जिला अस्पताल के स्वास्थ अधिकारी पी के जांभूलकर, चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी स्थित आस्था क्रिटिकल केयर एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सर्जन अपूर्वा सिंघ, पंकज लड़के, तहसील के सरांडी बू. के प्रायमरी स्वास्थ केंद्र के ठेका स्वास्थ अधिकारी खुशाल भोयर व स्थानीय लाखांदुर के ग्रामीण अस्पताल के महिला रोग विशेषज्ञ रोशनी राऊत सहित 6 डाक्टरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विवाहिता की मौत मामले में डॉक्टरों पर कार्रवाई
डेढ़ वर्ष बाद FIR घटना पिछले वर्ष 18 जनवरी 2025 को तहसील के विरली बू. गांव में घटी थी। इस घटना में स्थानीय विरली बू निवासी मेघा आकाश बनारसे 23 नामक विवाहिता की मृत्यु हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की पीडिता पिछले डेढ़ वर्ष पूर्व नवंबर 2024 में परिवार नियोजन के तहत शस्त्रक्रिया के लिए तहसील के सरांडी बू. के प्रायमरी स्वास्थ केंद्र में भर्ती की गई थी। इस दौरान स्थानीय डाक्टरों ने शस्त्रक्रिया भी की थी। किंतु शस्त्रक्रिया हुए कुछ दिन नहीं बीतते की पीड़िता को शस्त्रक्रिया की परेशानी होने पर परिजनों उपरोक्त विभिन्न अस्पतालों के डाक्टरों से दवाई इलाज किया था।
सम्बंधित ख़बरें
अमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
अमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
दोषी पाए गए 6 डॉक्टरों पर एफआईआर
पीड़िता की पिछले वर्ष 18 जनवरी को इलाज के दौरान मृत्यु हुई थी। नागपुर के विभागीय स्वास्थ समिति ने सौंपी रिपोर्ट इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने घटना के 6 डाक्टरों के दोषाक्त शस्त्रक्रिया एवं दवाई इलाज सहित लापरवाही के कारण पीड़िता के मृत्यु का आरोप लगाया था।
ये भी पढ़े: अकोला में ऑपरेशन प्रहार का असर, 2 दिन में 4 देशी कट्टे जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से दखल लेते हुए दोषी डाक्टरों पर अपराधिक कार्रवाई के लिए स्वास्थ प्रशासन से जांच एवं रिपोर्ट की मांग की थी। नागपुर के विभागीय स्वास्थ समिति ने जांच कर रिपोर्ट पुलिस प्रशासन को सौंप दी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय लाखांदुर पुलिस ने घटना के 6 डाक्टरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की आगे की जांच थानेदार शिरीष भालेराव ने शुरू कर दी है।
Bhandara family planning surgery death case six doctors fir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
Jul 12, 2026 | 09:04 PMDivya Khosla Vacation: समंदर की लहरों के बीच सनबाथ एंजॉय करती दिखीं दिव्या खोसला, फैंस ने लुटाया प्यार
Jul 12, 2026 | 08:48 PMआपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PMयोगी सरकार ने रचा इतिहास! 12 घंटे में लगा दिए रिकॉर्ड तोड़ 35 करोड़ पौधे, खुद मुख्यमंत्री ने भी लगाया पेड़
Jul 12, 2026 | 08:41 PMExplainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
Jul 12, 2026 | 08:37 PMअमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
Jul 12, 2026 | 08:37 PMआगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PMवीडियो गैलरी

अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM













