अवैध रेत तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोबरवाही पुलिस ने रेत से भरा ट्रैक्टर किया जब्त

Gobarwahi Police Action News: तुमसर तहसील के गोबरवाही पुलिस ने अवैध रेत तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। 
tumsar illegal sand mining tractor seizure bhandara
Sand Smuggling (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tumsar Sand Smuggling News: तुमसर तहसील के गोबरवाही पुलिस थाने अंतर्गत पुलिस ने अवैध रेत तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाकाडोंगरीआष्टी मार्ग पर घेराबंदी कर रेत से लदा एक ट्रैक्टरट्रॉली जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 6 लाख 6 हजार रुपये बताई जा रही है। गोबरवाही थाने के पुलिस कांस्टेबल मंगेश चमरु पेंदाम अपनी टीम के साथ क्षेद्ध में गश्त पर थे।

इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि आष्टी की ओर से अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सुबह लगभग 820 बजे नरसिंह ग्राउंड के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में आष्टी की ओर से ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 36 एजी 6508 आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

ट्रैक्टर के साथ जुड़ी बिना नंबर की ट्रॉली की जांच

पुलिस ने जब ट्रैक्टर के साथ जुड़ी बिना नंबर की ट्रॉली की जांच की, तो उसमें करीब 1 ब्रास रेत भरी हुई मिली। ट्रैक्टर चालक रविंद्र मारोती नागपुरे 35से जब रेत से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी वैध पास या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सका।

6,06,000 रुपये का माल जब्त

पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि यह रेत बाम्हनी बावनथड़ी नदी के पात्र से अवैध रूप से निकाली गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 लाख रुपये का ट्रैक्टर, 1 लाख की ट्रॉली और 6 हजार रुपये की रेत सहित कुल 6,06,000 रुपये का माल जब्त कर लिया। आरोपी रविंद्र नागपुरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com