तुमसर में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, कार को टक्कर मारकर चालक फरार, परिवार बाल-बाल बचा

Tipper Hit Car: तुमसर के खापा चौक स्थित श्रीमहाराज ढाबा के सामने तेज रफ्तार टिप्पर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई, जबकि चालक और उनका परिवार सुरक्षित बच गया।
tumsar tipper hit car road accident khapa chowk
तुमसर सड़क हादसा- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tumsar Road Accident: भंडारा जिले के खापा चौक स्थित श्रीमहाराज ढाबा के सामने रविवार रात एक तेज रफ्तार टिप्पर ने पीछे से कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक और उनके परिवार के सदस्य बालबाल बच गए।

मामले में तुमसर पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, विकास कमल डोडाणी अपने परिवार के साथ हुंडई कार क्रमांक एमएच36 जेड4111 से खापा स्थित श्रीमहाराज ढाबा में भोजन करने गए थे। रात करीब 1028 बजे भोजन करने के बाद वे गोंदिया की ओर लौट रहे थे।

खापा में टिप्पर और कार की भिड़ंत

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए टिप्पर क्रमांक एमएच40 सीएम2389 ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार की पिछली डिक्की, पीछे का शीशा और टेल लाइट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं हुई।

पुलिस ने शुरू की जांच

टक्कर मारने के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में तुमसर पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत टिप्पर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक मनोहर शहारे के मार्गदर्शन में की जा रही है।