Amravati News: बाघ ने दो गायों का किया शिकार, ढोमनाढाना क्षेत्र की घटना
Dhomnadhana Tiger Incident: मेलघाट टाइगर रिज़र्व के पास ढोमनाढाना में बाघ ने दो गायों का शिकार किया। ग्रामीणों में दहशत, पूर्व विधायक ने मुआवजे की मांग की और वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए।
- Written By: आंचल लोखंडे
बाघ ने दो गायों का किया शिकार, ढोमनाढाना क्षेत्र की घटना (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Melghat Tiger Reserve Attack: मेलघाट टाइगर रिज़र्व से सटे धारणी तहसील के ढोमनाढाना गांव के पास बाघ ने दो गायों पर हमला कर उनका शिकार कर लिया। यह हमला सुसरदा निवासी बिसराम मोती झारेकर की गायों पर हुआ। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और नागरिकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मेलघाट के पूर्व विधायक राजकुमार पटेल मौके पर पहुंचे।
उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल पंचनामा कर उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में मेलघाट टाइगर रिज़र्व के आसपास के कई गांवों में बाघ, तेंदुए और जंगली सूअरों के हमले बढ़े हैं।
शिकायतों पर वन विभाग की अनदेखी
ग्रामीणों का कहना है कि घरेलू पशुओं के साथ-साथ नागरिकों पर भी लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग को कई बार चेतावनी देने के बावजूद इन घटनाओं पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के किसानों ने पूरी की 83% खरीफ बुआई, अब अच्छी बारिश का इंतजार
नागपुर के जंगलों में दोगुने हुए बाघ! जैव विविधता को बड़ी सफलता,पहली आधिकारिक गणना में चौंकाने वाले संकेत
भंडारा में आतंक मचाने वाला बाघ पकड़ा गया, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता
मेलघाट के आदिवासियों की समस्याओं के समाधान की मांग, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
ये भी पढ़े: कपास उत्पादकता सीमा बढ़ाने की मांग तेज, सांसद धोत्रे, विधायक सावरकर ने CM से हस्तक्षेप की अपील
बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित
घटनास्थल के दौरे के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता वहीद खान, सरपंच लता सुनील कास्देकर, परसराम कास्देकर, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णकुमार पाटिल, श्रीराम राजपुर, श्रीकिशन राजपुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, सुरक्षात्मक उपाय करने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस नीति लागू करने की मांग की है।
