शहीद संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश
Asawari Jagdale Government Job: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी आसावरी को सरकारी नौकरी देने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे मनपा को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
- Written By: आंचल लोखंडे
Asawari Jagdale government job (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर पहलगाम के में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए पुणे निवासी संतोष जगदाले की बेटी आसावरी जगदाले को सरकारी सेवा में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस संबंध में पुणे महानगरपालिका के आयुक्त को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पहलगाम हमले के बाद उपमुख्यमंत्री शिंदे ने पुणे में जगदाले परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने संतोष की पत्नी प्रगती जगदाले और बेटी आसावरी से मिलकर उन्हें सांत्वना दी थी। इस दौरान शोकाकुल परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए शिंदे ने आसावरी को सरकारी सेवा में नौकरी देने का वादा किया था, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।
परिवार को नई शुरुआत करने में मदद मिलेगी
बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुणे महानगरपालिका प्रशासन ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द आसावरी को सरकारी सेवा में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इससे जगदाले परिवार को नई शुरुआत करने में मदद मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: कोंढाली में दो बाल विवाह पर एक्शन, शोषण के आरोपी के मंसूबे नाकाम, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
बिनकर का तूफान, गड़चिरोली की धमाकेदार जीत, 16 ओवर में 206 रन चेज किए
लोनावला के पास एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य शुरू: पुरानी सड़क पर मोड़ा गया ट्रैफिक, लग सकता है लंबा जाम
नागपुर की वैनायक ग्रंथालय: शोधकर्ताओं के लिए ज्ञान का भंडार, 3000 दुर्लभ पुस्तकों का खजाना
पुणे मनपा आयुक्त को दिए निर्देश
अपने वादे को पूरा करते हुए उपमुख्यमंत्री शिंदे ने सोमवार को पुणे महानगरपालिका के आयुक्त नवल किशोर राम से दूरभाष पर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने आयुक्त को निर्देश दिए कि आसावरी जगदाले को तुरंत बुलाकर उनसे चर्चा की जाए और उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप महानगरपालिका में पद सृजित कर उन्हें सेवा में शामिल किया जाए।
ये भी पढ़े: भिवंडी निजामपुर मनपा का बड़ा कदम, 90 एमएलडी गंदे पानी पर होगी वैज्ञानिक प्रक्रिया
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने स्पष्ट किया कि सरकार अत्यंत सहानुभूतिपूर्वक यह निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि इसे एक विशेष मामले के रूप में देखा जा रहा है और आसावरी की नियुक्ति को जल्द ही मंजूरी दी जाएगी। सरकार की ओर से यह कदम शहीद के परिवार के प्रति संवेदना और समर्थन का प्रतीक माना जा रहा है।
