-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Anjangaon Surji Parents Protest Teacher Transfer Education Department 2026
अमरावती जिले के जिप विद्यालय में 7 से 42 हुई छात्र संख्या, फिर भी शिक्षक हटाया; आंदोलन के बाद मिली राहत
- Written By: केतकी मोडक
Teacher Transfer Protest: अंजनगांव के कसबेगव्हाण जिला परिषद स्कूल में छात्र संख्या 7 से 42 करने वाले इकलौते शिक्षक के तबादले के विरोध में ग्रामीणों ने धरना दिया, जिसके बाद प्रशासन को झुकना पड़ा।

ग्रामीणों ने पंचायत समिति शिक्षा विभाग के समक्ष धरना आंदोलन
Parents Protest Teacher Transfer In Amravati: अमरावती जिले में अंजनगांव सुर्जी के जिला परिषद विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार घटने के कारण शिक्षकों का अन्य विद्यालयों में समायोजन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्याप्त छात्र संख्या होने के बावजूद एक विद्यालय के एकमात्र शिक्षक का स्थानांतरण कर देने से पूरा विद्यालय शिक्षकविहीन हो गया। इस मामले को लेकर कसबेगव्हाण गांव के अभिभावकों और ग्रामीणों ने पंचायत समिति शिक्षा विभाग के समक्ष धरना आंदोलन किया।
घर-घर संपर्क से बढ़े विद्यार्थी, फिर भी हुआ तबादला
कसबेगव्हाण स्थित जिला परिषद माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6वीं से 10वीं तक शिक्षा दी जाती है। पिछले कुछ वर्षों में विद्यालय की छात्र संख्या काफी कम हो गई थी। वर्ष 2025 में विद्यालय में केवल 7 विद्यार्थी ही अध्ययनरत थे। लेकिन अप्रैल 2025 में विद्यालय में नियुक्त हुए शिक्षक सुधाकर बालपांडे ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया तथा सरकारी विद्यालयों के महत्व के बारे में जागरूक किया, उनके प्रयासों का परिणाम यह रहा कि वर्ष 2026 में विद्यालय की छात्र संख्या 7 से बढ़कर सीधे 42 तक पहुंच गई।
इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने वर्तमान छात्र संख्या को ध्यान में न रखते हुए अप्रैल 2025 की पुरानी छात्र संख्या (7 विद्यार्थी) के आधार पर शिक्षक समायोजन की प्रक्रिया लागू की। परिणामस्वरूप विद्यालय के एकमात्र शिक्षक सुधाकर बालपांडे का स्थानांतरण धारणी पंचायत समिति क्षेत्र में कर दिया गया। इससे विद्यालय पूरी तरह शिक्षकविहीन हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
रायगड के कशेड़ी घाट में भारी भूस्खलन, मुंबई-गोवा हाईवे पर थमी रफ्तार; मुंबई जाने वाली एक लेन बंद, देखें VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसा: जांच रिपोर्ट पर भड़कीं महापौर, अधिकारियों को क्लीन चिट पर उठाए सवाल; SIT जांच की मांग
मुंबई में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चलना पड़ेगा? मेंग्रोव कटाई पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
अमरावती में हिट एंड रन से युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा; परिजन शव लेकर पहुंचे पुलिस आयुक्तालय
छात्र संख्या और शिक्षकों की स्थिति
कक्षा 6वीं से 10वीं
- वर्ष 2025 में छात्र संख्या 7
- वर्ष 2026 में छात्र संख्या 42
- छात्र संख्या में वृद्धि 35
- विद्यालय के शिक्षक 1
- स्थानांतरण के बाद शिक्षक
निर्णय वरिष्ठ स्तर से लिया जाता है
अंजनगाव सुर्जी प्रभारी समूह शिक्षा अधिकारी शीला आठवले ने कहा है कि “शिक्षकों का समायोजन हमारे स्तर पर नहीं होता, यह निर्णय वरिष्ठ स्तर से लिया जाता है। फिर भी अभिभावकों की मांग को देखते हुए कसवेगळ्याण विद्यालय में दो शिक्षकों की व्यवस्था कर दी गई है।”
कसबेगव्हाण विद्यालय को मिले दो शिक्षक
ग्रामीणों एवं सरपंच ने इस गंभीर मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिक्षा विभाग के इस कवित लापरवाह रवैये के विरोध में पूर्व सभापति एवं पूर्व सरपंच शशिकांत मंगले के नेतृत्व में अभिभावकों ने अंजनगांव सुर्जी स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने धरना आदोलन शुरू किया, अभिभावकों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए शिक्षा विभाग को अंतत झुकना पड़ा।
यह भी पढ़ें:- ‘साहब, गद्दारी मत करो’; दिल्ली पहुंचे ओमराजे निंबालकर की फेसबुक पोस्ट पर शिवसैनिकों के कमेंट्स की बारिश
प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दो शिक्षकों को अतिरिक्त प्रभार पर कसबेगव्हाण विद्यालय में नियुक्त किया। साथ ही शिक्षक सुधाकर बालपाडे को धारणी से पुनः कस्बेगव्हाण में स्थानांतरित करने हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अनुरोध पत्र भेजें जाने की जानकारी भी आंदोलनकारियों को दी गई तथा उसकी प्रति उन्हें सौंप दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना आदोलन वापस ले लिया।
Anjangaon surji parents protest teacher transfer education department 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका
Jul 15, 2026 | 12:21 PMआगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMरायगड के कशेड़ी घाट में भारी भूस्खलन, मुंबई-गोवा हाईवे पर थमी रफ्तार; मुंबई जाने वाली एक लेन बंद, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 12:17 PMचेंबूर स्कूल बस हादसा: जांच रिपोर्ट पर भड़कीं महापौर, अधिकारियों को क्लीन चिट पर उठाए सवाल; SIT जांच की मांग
Jul 15, 2026 | 12:15 PMदतिया उपचुनाव: क्यों कटा टिकट, क्या नरोत्तम मिश्रा का होगा पॉलिटिकल कमबैक? ज्योतिषीय विश्लेषण में बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 12:14 PMमैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Jul 15, 2026 | 12:14 PMThe Odyssey: 4000 का टिकट खरीदकर भी नहीं देख पाएंगे क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, जानें क्या है वजह
Jul 15, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM












