रहमान डकैत कर रहा चुनाव प्रचार, अंजनगांव सुर्जी चुनाव में AI वीडियो ने मचाया बवाल

Rehman Dakait AI Video: अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद चुनाव में AI का अनोखा इस्तेमाल। ‘धुरंधर’ के विलन रहेमान डकैत के अवतार में वायरल हुआ प्रचार वीडियो।
Rehman Dakait AI Video: अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद चुनाव में AI का अनोखा इस्तेमाल। ‘धुरंधर’ के विलन रहेमान डकैत के अवतार में वायरल हुआ प्रचार वीडियो।
डकैत रहमान AI वीडियो (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

Anjangaon Surji Nagar Parishad Election: अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद में चुनाव का खुमार इस बार बड़े ही जोर-शोरो से छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों के कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में विलन रहेमान डकैत की भूमिका निभने वाले अक्षय खन्ना का लोगों पर काफी प्रभाव दिखाई दे रहा है।

अब एआई का इस्तेमाल कर इस किरदार के व्दारा जमकर प्रचार किया जा रहा है। हाल ही में 'धुरंधर' फिल्म रिलीज होने के बाद इसका संगीत व इसमें विलेन रहने वाले अक्षय खन्ना के डांस की काफी तारीफ हो रही है। अब अंजनगांव सुर्जी में इस भूमिका वाले किरदार का इस्तेमाल एआई व्दारा चुनाव प्रचार में किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया के कुछ ग्रुपों में यह विडीयो खूब वायरल हो रही है। जिसमें रहेमान डकैत नामी किरदार स्थानीय उम्मीदवारों के नाम व चुनाव निशानी के बटन दबाने की बात कर रहा है। इस विडियों को नागरिक मजे लेकर देख रहे हैं।

प्रचार कार्य से चुनाव विभाग अंजान

बता दें कि चुनाव विभाग व्दारा सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार पर कड़ी निगरानी रखने की बात की जा रही थी। किंतु ग्रामीण क्षेत्रों हो रहे चुनाव सहित शहर में आगामी मनपा चुनाव के पूर्व ही एआई का इस्तेमाल कर वीडियो-फोटो जमकर वायरल की जा रही है जिससे चुनाव विभाग भी अनजान नजर आ रहा है।