मृणाल ठाकुर ने प्यार पर कही दिल छू लेने वाली बात, धनुष संग शादी की अफवाहों को किया खारिज

Mrinal Thakur Interview: साउथ स्टार मृणाल ठाकुर ने प्यार पर खुलकर अपने विचार साझा किए। धनुष संग शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि लव एक खूबसूरत एहसास है।
Mrunal Thakur Reacts to Dhanush Dating Rumours
मृणाल ठाकुर, धनुष (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mrunal Thakur Reacts to Dhanush Dating Rumours: साउथ की चर्चित अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उनके नए म्यूजिक वीडियो ‘भीगी भीगी’ की रिलीज ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया। वीडियो में उनके साथ दुलकर सलमान नजर आएंगे और गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है। इसे एआर अमीन और जसलीन रॉयल ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

हाल ही में मृणाल ने फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में अपने प्यार के विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “प्यार एक खूबसूरत एहसास है। इस धरती पर हर किसी को इसका अनुभव होना चाहिए। यह आपको बेहतर इंसान बनाता है। ये सचमुच अपने अंदर के बच्चे की समस्याओं को सुलझाने जैसा है। मैं प्रार्थना करती हूं कि हर किसी को अपनी लाइफ में प्यार मिले।”

मृणाल ठाकुर ने प्यार पर की खुलकर बात

मृणाल ने प्यार की बदलती परिभाषा पर भी अपनी राय रखी। जब उनसे पूछा गया कि क्या प्यार में डूबी महिलाएं ज्यादा दयालु हो जाती हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है। उनका मानना है कि प्यार में सबसे महत्वपूर्ण है उसे स्वीकार करना, क्योंकि कभी-कभी प्यार पाना और उसे स्वीकार करना काफी मुश्किल होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्यार ही एक स्थिर और सच्चा एहसास है। जब कोई प्यार में होता है, तो वह “देने वाला” बन जाता है। “प्यार में आप उस इंसान के लिए खुद को समर्पित कर देते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप महिला हैं या पुरुष,” उन्होंने कहा।

धनुष संग अफवाहों को किया खारिज

धनुष संग उनकी अफवाहों को लेकर मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार धनुष के करीबी सूत्र ने साफ किया कि ये केवल अफवाहें हैं। दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और धनुष फिलहाल अपने दोनों बेटों, यात्रा और लिंगा, की परवरिश में व्यस्त हैं। मृणाल के नए म्यूजिक वीडियो ‘भीगी भीगी’ के अलावा, दर्शक उन्हें ‘दो दीवाने सहर में’ में भी देखेंगे, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं। यह रोमांटिक ड्रामा 20 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगा। वहीं धनुष को 2026 में ‘Kara’ फिल्म में देखा जाएगा। फिलहाल, मृणाल ने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ अपनी एक्टिंग और म्यूजिक के लिए ही नहीं, बल्कि अपने विचारों और पर्सनालिटी के लिए भी फैंस के दिलों में खास जगह बना रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com