-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Youth Couple Robbery Two Accused Arrested
Amravati News: अमरावती में युवक-युवती से लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 91 हजार का माल जब्त
Amravati Robbery Case:अमरावती के पोटे कॉलेज रोड पर युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 91 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

अमरावती लूट- फाइल फोटे (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Crime News: अमरावती शहर के पोटे कॉलेज रोड पर युवकयुवती को लूटने के मामले में अपराध शाखा ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित कुल 91 हजार रुपए का माल जब्त किया। इस मामले में एक आरोपी फरार बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहरुख खान आमीर खान 22, लालखड़ी, फातिमानगर, अमरावती व अलतमश खान सलीम खान 25, अलकरीम नगर क्र। 04, अमरावती है। वहीं आरोपी गोलू फातिमा नगर, अमरावती फरार है।
उल्लेखनीय है कि 9 जुलाई को तुषार ज्ञानेश्वर रावतले 22, छत्रसाल नगर, अमरावती अपनी महिला मित्र के साथ पोटे कॉलेज रोड पर स्थित लुंगे लॉन के सामने खड़े थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें डराधमकाकर उनके पास से दो मोबाइल तथा 550 रुपये नकद सहित कुल 12 हजार 550 रुपये का माल जबरन छीन लिए और फरार हो गए। घटना की शिकायत पर नांदगांव पेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चोरी का मोबाइल बेचने का प्रयासक्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की समानांतर जांच कर रही थी।
मोबाइल बेचने पहुंचे लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक इतवारा बाजार इलाके में एक चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत इतवारा बाजार में जाल बिछाकर आरोपी शाहरुख खान व अलतमश खान को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि 9 जुलाई को उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पोटे कॉलेज रोड पर युवकयुवती से मोबाइल और नकदी छीनी थी। वे उसी में से एक मोबाइल बेचने आए थे। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 3 मोबाइल बरामद हुए।
सम्बंधित ख़बरें
परिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
यवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज
नागपुर नाग नदी विकास परियोजना: नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
नागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़े: फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट पर सख्ती: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, दोषी RTO अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
91 हजार का माल बरामद
आरोपियों के पास से तीन मोबाइल व अपराध में इस्तेमाल बाइक सहित कुल 91 हजार रुपए का माल जब्त किया। उक्त कार्रवाई अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे, पीआई अतुल वर, मनीष वाकोडे, दशरथ आडे, फिरोज खान, नाज़ीमुद्दीन सैयद, मंगेश लोखंडे, संजय भारसाकले, सचीन भोयर, रंजीत गावंडे, सूरज चव्हाण, नरेश मोहरिल, सागर ठाकरे, निखिल गेडाम, चेतन शर्मा,प्रभात पोकले तथा साइबर थाने की सुषमा आठवले ने की।
Amravati youth couple robbery two accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वो मुझे गाली देती है… पत्नी सुनीता के बयान पर पहली बार बोले गोविंदा, कामयाबी को लेकर कही बड़ी बात
Aug 10, 2026 | 07:48 AMपरिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
Aug 10, 2026 | 07:40 AMझारखंड में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन आज, JSSC-CGL पर नहीं बनी बात, विधानसभा घेरने बड़ी संख्या में जुटे छात्र
Aug 10, 2026 | 07:30 AMइंदौर में 51 हजार पौधारोपण का लक्ष्य चंद घंटों में पूरा, बीएल संतोष बोले- पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी का विषय
Aug 10, 2026 | 07:27 AMमेरे रहते नहीं बनेगा फिलिस्तीन… नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का पीस प्लान, बोले- पीछे नहीं हटेगी इजरायली फौज
Aug 10, 2026 | 07:19 AMयवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज
Aug 10, 2026 | 07:14 AMWorld Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Aug 10, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM












