FIFA World Cup 2026: बूढ़ा नहीं हुआ है फुटबॉल का किंंग! मेसी ने 38 की उम्र में हैट्रिक लगाकर बनाए ये रिकॉर्ड्स

Lionel Messi ने FIFA World Cup 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाई। 200वें इंटरनेशनल मैच में उन्होंने विश्व कप में 16 गोल पूरे कर क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी की।
FIFA World Cup 2026: The King of Football isn't done yet! Messi sets these records by scoring a hat-trick at the age of 38.
लियोनल मेसी (फोटो- @FIFAWorldCup)
Updated on

Lionel Messi Hat-Trick in FIFA World Cup 2026: एक बार फिर से दुनिया अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी का नाम की माला जप रही है। इसके पीछे का कारण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उनका शानदार खेल है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 लियोनल मेसी के लिए यादगार सालों में से एक बन गया है। दरअसल, अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच फीफा विश्व कप 2026 के तहत मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में लियोनल मेसी ने अपने दम टीम को यादगार जीत दिलाई।

मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ ग्रुप-जे के मुकाबले में अपने वर्ल्ड कप करियर की पहली हैट्रिक लगाकर टीम को जीत भी दिलाई और इतिहास भी रचा। इस जीत के बाद मेसी ने जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोज को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 16 गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

20 साल बाद मेसी ने लिखा नया अध्याय

लियोनेल मेसी के लिए यह उपलब्धि इसलिए और भी खास बन गई क्योंकि उन्होंने अपना पहला फीफा विश्व कप मुकाबला साल 2006 में सर्बिया और मोंटेनेग्रो के खिलाफ खेला था। ठीक 20 साल बाद मेसी ने उसी टूर्नामेंट में अपने करियर की पहली विश्व कप हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह विश्व कप के पांच अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए। इस सूची में उनसे पहले सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम शामिल था।

अर्जेंटीना की जीत के सबसे बड़े हीरे रहे मेसी

कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। कप्तान मेसी ने पहले हाफ में टीम को बढ़त दिलाई और फिर दूसरे हाफ में दो और गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की। उनकी शानदार पारी की बदौलत मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने 3-0 की दमदार जीत दर्ज करते हुए खिताब बचाने के अभियान का शानदार आगाज किया। इससे पहले अर्जेंटीन के इस स्टार खिलाड़ी के नाम विश्व कप में 13 गोल थे, लेकिन इल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर उन्होंने ये आंकड़ा 16 तक पहुंचा दिया। जिसके बाद मेसी ने मिरोस्लाव क्लोजे के विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर इतिहास रचा। ऐसे में उम्मीद है कि वो जल्द ही इस रिकॉर्ड को तोड़कर फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, क्योंकि अभी टूर्मामेंट के कई मुकाबले शेष हैं, जिसमें उनकी टीम प्रतिभाग करना है।

World Cup में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर्स

प्लेयर का नाम देश का नाम गोल की संख्या
मिरोस्लाव क्लोज जर्मनी 16
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 16*
रोनाल्डो ब्राजील 15
किलियन एमबाप्पे फ्रांस 14
गेर्ड मुलर पश्चिम जर्मनी 14
जस्ट फोंटेन फ्रांस 13
पेले ब्राजील 12
Navbharat Live
navbharatlive.com