-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati News Electricity Pole Falls On Bullock Cart In Dharni Painful Death Of Farmer Couple And 2 Bulls
Amravati News: धारणी में बिजली का पोल बैलगाड़ी पर गिरा, किसान दंपति और 2 बैलों की दर्दनाक मौत
Electric Pole Collapse: अमरावती जिले के धारणी तहसील के भोकरबर्डी गांव में जर्जर बिजली का पोल बैलगाड़ी पर गिरने से करंट फैल गया, जिससे किसान दंपति और दो बैलों की मौत हो गई।

Bullock Cart Accident (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Dharni Accident: अमरावती ज़िलेके धारणी तहसील के भोकरबर्डी गांव में रविवार दोपहर हुए एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे मेलघाट को झकझोर कर रख दिया। महावितरण की कथित लापरवाही के कारण जर्जर बिजली का पोल अचानक बैलगाड़ी पर गिर पड़ा, जिससे करंट की चपेट में आने से किसान दंपति और उनके 2 बैलों की मौत हो गई। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।
मृतकों की पहचान अमरसिंह बाबू जांबेकर 50 और उनकी पत्नी मुन्नीबाई अमरसिंह जांबेकर 45, निवासी भोकरबर्डी, के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार दोपहर 12।30 बजे के दौरान किसान दंपति खेत का काम समाप्त कर अपने दो बैलों के साथ लोहे की बैलगाड़ी से घर लौट रहे थे। उनका 21 वर्षीय पुत्र बिजेश पैदल पीछेपीछे चल रहा था। खेत की पगडंडी पर पानी भरा हुआ था। इसी दौरान पहले से जर्जर हालत में खड़ा बिजली का पोल अचानक बैलगाड़ी पर गिर पड़ा।
बिजली पोल गिरने से करंट फैला
पोल में करंट प्रवाहित होने के कारण लोहे की बैलगाड़ी पूरी तरह विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गई। देखते ही देखते किसान दंपति और दोनों बैल करंट से झुलस गए। दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किसान दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर पीछे चल रहे पुत्र बिजेश ने साहस दिखाते हुए किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कराई और मातापिता को करंट की चपेट से बाहर निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
नासिक में जेलरोड की 100 साल पुरानी पानी की टंकी पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस दिए मनपा की कार्रवाई से उठे सवाल
मुंबई: भारी बारिश में पेड़ गिरने से शिवसेना नेता हारून खान का घाटकोपर स्थित कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
किसान दंपति और बैलों की मौत
इसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस सहायता सेवा को सूचना दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद 108 एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। वहीं सूचना मिलते ही धारणी पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक शेषराव नितनवरे अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसे किसान दंपति को अपने वाहन से धारणी उपजिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार के लिए भर्ती कराया।
बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे वाला बिजली का पोल काफी समय से जर्जर स्थिति में था और इसकी जानकारी महावितरण को कई बार दी गई थी, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।
ये भी पढ़े: ठाणे जिले में आफत की बारिश: औसत का 71% कोटा पूरा, उल्हास नदी का जलस्तर बढ़ा, नवी मुंबई में स्कूलों की छुट्टी
ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पोल बदला गया होता या उसकी मरम्मत की गई होती तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। घटना के बाद भोकरबर्डी गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई, मृतक परिवार को पर्याप्त मुआवजा तथा क्षेत्र के सभी जर्जर बिजली पोल और लाइनों की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही की कीमत आखिर कब तक निर्दोष लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी।
Amravati news electricity pole falls on bullock cart in dharni painful death of farmer couple and 2 bulls
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP में बनेगी घातक मिसाइलें… अदाणी ग्रुप ने 2500 करोड़ का करेगा निवेश, प्रोजेक्ट से बदलेगी देश की किस्मत!
Jul 05, 2026 | 08:25 PMछत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
Jul 05, 2026 | 08:23 PMपृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा! 3 महीने में ही टूट गई सगाई? गर्लफ्रेंड ने कहा- सच है हर अफवाह
Jul 05, 2026 | 08:20 PM‘नौकरों जैसा बर्ताव करती थीं ममता’, राहुल सिन्हा ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप; BJP नेता ने खोले कई राज
Jul 05, 2026 | 08:16 PMTSLPRB Recruitment 2026: तेलंगाना में 7,437 पुलिस, फायर और जेल विभाग की भर्तियों को मंजूरी, नोटिफिकेशन जल्द
Jul 05, 2026 | 08:10 PMExplainer: यूपी में अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई AIMIM, फिर किसके दम पर गेम चेंज करने के दावे कर रहे ओवैसी?
Jul 05, 2026 | 07:54 PMयूपी के 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर हमला, बिना बताए बढ़ा दिया गया लोड, अब देना होगा इतना ज्यादा बिल
Jul 05, 2026 | 07:52 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM













