-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Salekasa Congress Sevadal Protest Against Inflation Fuel Hike
गोंदिया में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने सौंपा ज्ञापन, कहा- महंगाई के नया रिकॉर्ड बना रही BJP
- Written By: केतकी मोडक
Fuel Price Hike Protest: सालेकसा कांग्रेस सेवादल ने महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल व एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।

कांग्रेस सेवा दल ज्ञापन सौंपाते हुए (सोर्स - फोट नवभारत)
Congress Sevadal Protest Gondia: देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील कांग्रेस सेवादल समिति ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की।
मध्यम और गरीब परिवारों का बिगड़ा बजट
कांग्रेस सेवादल के तहसील अध्यक्ष जागेश्वर नागपुरे ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम नागरिकों का जीवन मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
वहीं पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है। सालेकसा तहसील उपाध्यक्ष योगेश शहारे ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। रसोई से लेकर खेती और परिवहन तक हर क्षेत्र में बढ़ती लागत का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल प्रभाव से महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक स्थानीय प्राधिकारी चुनाव: 99.84% रिकॉर्ड वोटिंग, महायुति के दराडे और निर्दलीय गिते-हिरे में मुकाबला
गोंदिया में 2 साल की मादा तेंदुआ कैद, स्कूल परिसर में दिखने से मची दहशत
भंडारा में भालू का हमला, बरामदे में सो रही महिला गंभीर घायल,
Pune Water Crisis: खडकवासला जलाशय समूह में बचा सिर्फ 4.13 TMC पानी, 31 अगस्त तक लगा सख्त जल कोटा
घरेलू गैस के दाम कम करें सरकार
ज्ञापन में कांग्रेस सेवादल ने मांग की है कि पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दामों में कमी की जाए, बेरोजगार युवाओं को रोजगार – उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित कर जनता को राहत दी जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तौ भविष्य में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- नागपुर RTE एडमिशन विवाद: निजी स्कूलों की हताशा के बाद झुकी सरकार, 62.85 करोड़ के फंड से जारी हुई पहली किस्त
प्रतिनिधि मंडल में तहसील सचिव राजेश कनोजे, विनोद ऊके, प्रमोद मोहजारे, अंगद – मच्छिरके, योगेश दसरीया, तहसील महासचिव अरुण मच्छिरके सोनपुरी के सरपंच सेवक भलावी, रामू, सोनू दहीवले सहित कांग्रेस – सेवादल के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का समावेश था।
Salekasa congress sevadal protest against inflation fuel hike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने सौंपा ज्ञापन, कहा- महंगाई के नया रिकॉर्ड बना रही BJP
Jun 19, 2026 | 08:59 AMHaunted 3D Day 7: ‘हॉन्टेड 3D’ का धमाल जारी, 7वें दिन कमाई से सबको चौंकाया, पहले हफ्ते में बटोरे इतने करोड़
Jun 19, 2026 | 08:53 AMMeloni Daughter Viral Video: G7 समिट में छाईं इटली PM जॉर्जिया मेलोनी की बेटी, मासूमियत ने जीता दिल
Jun 19, 2026 | 08:53 AME20 के बाद अब E100 की बारी! क्या भारत अपना रहा है ब्राजील का एथेनॉल मॉडल? जानें यह कैसे काम करता है
Jun 19, 2026 | 08:53 AMWhatsApp पर लगी फोटो और खाते से उड़ गए 7.8 करोड़, पूर्व PM के बेटे के साथ हुआ ऐसा साइबर फ्रॉड
Jun 19, 2026 | 08:48 AMनासिक स्थानीय प्राधिकारी चुनाव: 99.84% रिकॉर्ड वोटिंग, महायुति के दराडे और निर्दलीय गिते-हिरे में मुकाबला
Jun 19, 2026 | 08:46 AMMPPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रास्ता साफ, जबलपुर हाईकोर्ट ने हटाई रोक, हजारों अभ्यर्थियों को राहत
Jun 19, 2026 | 08:39 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM













