-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Main Vaapas Aaunga Collection Day 7 Imtiaz Diljit Film Box Office Earnings See Growth In First Week
Main Vaapas Aaunga Day 7: इम्तियाज-दिलजीत की जोड़ी का चला जादू, सातवें दिन कमाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें
- Written By: यति सिंह
Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने सकारात्मक समीक्षाओं के दम पर रिलीज के 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार उछाल दर्ज किया है।

इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Main Vaapas Aaunga First Week Collection: डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ शुरुआती सुस्त शुरुआत के बाद इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जो रफ्तार पकड़ी है, उसने ट्रेड विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया है. माउथ पब्लिसिटी यानी फिल्म देखकर निकले लोगों की तारीफ ने इस फिल्म के लिए दवाई का काम किया है। फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने अपने पहले हफ्ते के आखिरी दिन यानी गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा उलटफेर कर दिखाया है।
शुरुआती के आंकड़ों के अनुसार फिल्म रिलीज के 7वें दिन फिल्म के कलेक्शन में एक शानदार तेजी देखी गई और इसने लगभग 2.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस नए आंकड़े के साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कुल नेट कमाई अब 12.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 14.45 करोड़ रुपये आंका गया है।
सोमवार टेस्ट के बाद कामकाजी दिनों में पलटी बाजी
अगर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के पूरे हफ्ते के सफर का विश्लेषण करें, तो इसकी शुरुआत बेहद ठंडी रही थी. रिलीजिंग के पहले दिन फिल्म ने महज 1.15 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। हालांकि, शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 1.85 करोड़ रुपये हुई और रविवार को इसने 2.50 करोड़ रुपये का अपना सबसे ऊंचा आंकड़ा छुआ।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
ज्यादातर सोमवार को फिल्मों की कमाई आधी रह जाती है, और इस फिल्म के साथ भी ऐसा ही हुआ जब यह सोमवार को दोबारा 1.15 करोड़ रुपये पर आ गई है। लेकिन असली जादू मंगलवार से शुरू हुआ जब फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी और मंगलवार को 1.65 करोड़ और बीते बुधवार को 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें: Haunted 3D Day 7: ‘हॉन्टेड 3D’ का धमाल जारी, 7वें दिन कमाई से सबको चौंकाया, पहले हफ्ते में बटोरे इतने करोड़
5वीं बार एक साथ आकर रच दिया नया इतिहास
फिल्म मैं वापस आउंगा की कहानी के अलावा इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका म्यूजिक है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए डायरेक्टर इम्तियाज अली और महान संगीतकार एआर रहमान की सदाबहार जोड़ी ने 5वीं बार एक साथ काम किया है।
इससे पहले एआर रहमान और इम्तियाज अली की यह जुगलबंदी रॉकस्टार, हाईवे, तमाशा और अमर सिंह चमकीला जैसी फिल्मों में कल्ट संगीत दे चुकी है। खुद डयरेक्टर इम्तियाज अली ने भी माना कि चूंकि यह फिल्म किसी पारंपरिक कमर्शियल फॉर्मूले पर आधारित नहीं थी, इसलिए उन्हें हमेशा से भरोसा था कि यह धीमी शुरुआत के बाद केवल दर्शकों की तारीफ के दम पर ही आगे बढ़ेगी।
Main vaapas aaunga collection day 7 imtiaz diljit film box office earnings see growth in first week
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Aug 05, 2026 | 05:27 PMसुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
Aug 05, 2026 | 05:26 PMगूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
Aug 05, 2026 | 05:20 PMतब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














