- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Burnt Body Murder Mystery Dna Investigation Tapovan Case
अमरावती में अधजली युवती की लाश मिलने से सनसनी, पहचान छिपाने के लिए रची गई खौफनाक साजिश
Burnt Body Mystery : अमरावती के गाडगेनगर थाना क्षेत्र स्थित तपोवन परिसर में मिली अज्ञात युवती की अधजली लाश ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया।

Tapovan Murder Case (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Murder Case: मंगलवार को गाडगेनगर थाना क्षेत्र के तपोवन परिसर में मिली अज्ञात युवती की अधजली लाश ने शहर में सनसनी फैला दी है। हत्या के 2 दिन बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाने से यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे ने पहले युवती की निर्मम हत्या की और फिर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को आग के हवाले कर दिया। अब इस रहस्यमय हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस डीएनए जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया जाएगा।
गाडगे नगर पुलिस ने अब इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों और डीएनए जांच का सहारा लेने का निर्णय लिया है। युवती का शव मिलने की खबर आग की तरह फैलते ही अपनी लापता बेटी की तलाश में दरदर भटक रहा एक पीड़ित परिवार उम्मीद और अंदेशे के साथ गाडगे नगर पुलिस स्टेशन पहुंचा था। पुलिस इस परिवार को शिनाख्त के लिए घटनास्थल पर भी ले गई थी।
सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम
लेकिन शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे पहचानने में परिवार के लोग भी असमर्थ दिखे। संदिग्धों से पूछताछ गाडगे नगर थाने में कई संदिग्धों को बुलवाकर उनसे भी पुछताछ चल रही है। लेकिन इस मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टी पुलिस व्दारा नहीं की गई है। इस बड़े संशय को दूर करने के लिए अब पुलिस वैज्ञानिक जांच के जरिए मृतका की सटीक पहचान करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार का पहला जनता दरबार: अनुशासन और संवेदनशीलता का संगम, दिखी अजित पवार की झलक
जहांगीर आर्ट गैलरी में सजा The Gold Dynasty Exhibition; 8 जून तक कलाप्रेमी देख सकेंगे अद्भुत कृतियां
अमरावती MLC चुनाव: नागपुर हाईकोर्ट का बाजोरिया को झटका, नामांकन रद्द रखने का फैसला बरकरार
मानसून के ट्रेलर से ही डूबा मुंबई का कुख्यात अंधेरी सबवे; क्यों करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं सुलझ रही समस्या?
पहले हत्या फिर शव को जलाया!
उल्लेखनीय कि हत्यारे ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढा रही है। जल्द ही आरोपी कानून के शिकंजे में होने की बात गाडगे नगर पुलिस ने कही। वही इस मामले में पुलिस व्दार बारिकी से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े: पातुर-मेडशी मार्ग पर छापा, 2,500 लीटर ईंधन और टैंकर सहित 17.47 लाख रु. का माल जब्त
डीएनए जांच से खुलेगा रहस्य
जहां चर्चाओं के बीच शहर में युवती की पहचान होने और आरोपी की गिरफ्तारी की खबर भी आग की तरह बुधवार को फैली थी। इस बीच गाडगे नगर थाना के पीआई गोरखनाथ जाधव ने प्रसार माध्यम के जरिए बताया कि अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दर्ज मामले के चलते कुछ व्यक्तियों को बुलाकर पूछताछ जारी है।
Amravati burnt body murder mystery dna investigation tapovan case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार का पहला जनता दरबार: अनुशासन और संवेदनशीलता का संगम, दिखी अजित पवार की झलक
Jun 03, 2026 | 08:17 PMAishwarya Rai Post: ऐश्वर्या राय बनीं JW Marriott की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, नई उपलब्धि के साथ शेयर किया पोस्ट
Jun 03, 2026 | 08:17 PMतमिलनाडु CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली; विपक्ष को दिया संदेश
Jun 03, 2026 | 08:01 PMअमरावती में अधजली युवती की लाश मिलने से सनसनी, पहचान छिपाने के लिए रची गई खौफनाक साजिश
Jun 03, 2026 | 07:49 PMजहांगीर आर्ट गैलरी में सजा The Gold Dynasty Exhibition; 8 जून तक कलाप्रेमी देख सकेंगे अद्भुत कृतियां
Jun 03, 2026 | 07:40 PMअमरावती MLC चुनाव: नागपुर हाईकोर्ट का बाजोरिया को झटका, नामांकन रद्द रखने का फैसला बरकरार
Jun 03, 2026 | 07:38 PMजबलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को आता देख ट्रैक पर लेटा युवक…फिर जो हुआ उसे देख कांप गए लोग- देखें VIDEO
Jun 03, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

पीएम मोदी और नेपाल के RSP अध्यक्ष रवि लामिछाने की मुलाकात, ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति पर दिया जोर
Jun 03, 2026 | 04:48 PM
दिल्ली के मालवीय नगर में मौत का तांडव: होटल में आग लगने से 21 की मौत, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग
Jun 03, 2026 | 02:28 PM
वाराणसी में 200 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, रेलवे की कार्रवाई पर उठे सवाल, क्यों हुआ एक्शन? देखें VIDEO
Jun 03, 2026 | 01:38 PM
पासिंग ऑउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, जवान का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 02, 2026 | 11:37 PM
मोदी के ‘सिंघम’ अन्नामलाई ने की बगावत? वो 5 बड़े कारण जिसने दिल्ली से चेन्नई तक मचाया हड़कंप- VIDEO
Jun 02, 2026 | 11:21 PM
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
Jun 02, 2026 | 09:02 PM











