अमरावती: लैबर कैंप चोरी मामले में 2 माह बाद आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल जब्त

Gadge Nagar Police News: गाडगेनगर पुलिस ने लेबर कैंप में अकाउंटेंट के मोबाइल और नकदी चुराने वाले आरोपी कुणाल पारडे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
Gadge Nagar Police, Mobile Theft Arrest, DB Squad Amravati, Kunal Arun Parde, Labor Camp Robbery, Mayur Rajesh Sable, Amravati Crime News, Nagpur Chafekar Company, Wardha Accountant Theft, Senior PI Atul Var.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

 Amravati Crime News: गाडगेनगर थाना क्षेत्र के लैबर कैंप में अकाउंटेंट का मोबाइल और नकदी चोरी करने वाले आरोपी को डीबी पथक ने दो माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी का नाम कुणाल अरुण पारडे (31, चांगापुर) बताया गया है।

दो माह बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार मयूर राजेश साबले (31, रोढ़ा, वर्धा) नागपुर स्थित चाफेकर कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। वे अमरावती में आर्चिट स्कूल के पास स्थित लैबर कैंप में रहते हैं। मजदूरों को भुगतान करने के बाद शेष बची 32 हजार रुपये की नकद राशि और दो मोबाइल फोन उन्होंने अपने कमरे में रखे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने कमरे से नकदी और मोबाइल चोरी कर लिए। इस संबंध में गाडगेनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मामले की जांच के दौरान डीबी पथक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अमरावती पुलिस ने चांगापुर निवासी कुणाल पारडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके पास से 23 हजार रुपये मूल्य के दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अतुल वर, विजया पंधरे तथा पुलिस निरीक्षक समाधान वाठोरे के मार्गदर्शन में एपीआई मानकर, आशीष दौंड, नीलेश जुनघरे, अमोल यादव, विनोद मालवे, सिद्धार्थ शृंगारे और सचिन गौरखेडे की टीम ने की।

Navbharat Live
navbharatlive.com