Aishwarya Rai Post: ऐश्वर्या राय बनीं JW Marriott की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, नई उपलब्धि के साथ शेयर किया पोस्ट

Aishwarya Rai Look: ऐश्वर्या राय ने लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जेडब्ल्यू मैरियट की पहली ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनने की खुशी जताई। पोस्ट वायरल होते ही फैंस ने उन्हें बधाई दी।
Aishwarya Rai Bachchan JW Marriott Global Brand Ambassador Instagram Post Cannes 2026
ऐश्वर्या राय बनीं जेडब्ल्यू मैरियट की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aishwarya Rai JW Marriott Global Brand Ambassador: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहने वाली ऐश्वर्या ने लंबे समय बाद एक खास पोस्ट साझा किया है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अभिनेत्री ने इस पोस्ट के जरिए अपनी नई उपलब्धि की जानकारी दी और बताया कि उन्हें लग्जरी होटल ब्रांड जेडब्ल्यू मैरियट का पहला ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि जिंदगी का असली आनंद उन पलों में छिपा होता है जिन्हें हम दिल से जीते हैं और जो हमारी यादों का हिस्सा बन जाते हैं। अभिनेत्री ने इस नई जिम्मेदारी को सम्मान की बात बताते हुए कहा कि वह जेडब्ल्यू मैरियट होटल की पहली ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनकर बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

फैंस ने की कांस की तस्वीरों की मांग

हालांकि ऐश्वर्या के इस पोस्ट में उनकी नई उपलब्धि की चर्चा थी, लेकिन फैंस का ध्यान एक और चीज़ पर गया। कमेंट सेक्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे हाल ही में हुए कांस फिल्म फेस्टिवल की तस्वीरें शेयर करने की मांग की। एक यूजर ने लिखा कि हम आपके कांस लुक की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि प्लीज कांस की और तस्वीरें शेयर कीजिए। फैंस की ये प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।

कांस फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा था जलवा

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने कांस फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग समारोह में हिस्सा लिया था। रेड कार्पेट पर उनका शानदार अंदाज एक बार फिर सुर्खियों में रहा। पहले दिन वह नीले रंग के आकर्षक गाउन में नजर आई थीं, जिसने फैशन प्रेमियों और मीडिया का ध्यान खींचा। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। फैंस ने उनके लुक की जमकर तारीफ की थी।

प्रोफेशनल और पर्सनल उपलब्धियों का शानदार दौर

जेडब्ल्यू मैरियट की पहली ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनना ऐश्वर्या राय  के करियर की एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कांस में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति और अब इस अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के साथ अभिनेत्री लगातार वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनके फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही कांस फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी और खास तस्वीरें भी शेयर करेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com