-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Amrut Ev Charging Station Yojana Registration
हरित ऊर्जा को बढ़ावा: अमरावती में EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए पंजीयन शुरू
Amravati Self Employment Scheme: अमरावती जिले में अमृत EV चार्जिंग स्टेशन योजना शुरू की गई है। सभी को एमएसएमई उद्यमियों को EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने, प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

Charging Station (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati EV Charging Station Scheme: पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र शासन की स्वायत्त संस्था महाराष्ट्र संशोधन, उन्नती व प्रशिक्षण प्रबोधिनी अमृत, पुणे ने राज्यभर में अमृत ईवी चार्जिंग स्टेशन योजना शुरू की है।
इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अमरावती जिले में विशेष जनजागृति और लाभार्थी पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। जिला कार्यालय ने युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, एमएसएमई उद्यमियों तथा नए व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक नागरिकों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
अमरावती के युवाओं के लिए बड़ा अवसर
बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को देखते हुए भविष्य में शहरों के साथसाथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईवी चार्जिंग स्टेशनों की मांग तेजी से बढ़ने वाली है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की है। योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना, संचालन, प्रबंधन, सोलर आधारित चार्जिंग सुविधा और फ्रेंचाइजी मॉडल की विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में बोगस बीज बेचने वाली कंपनियों पर फूटा जिलाधिकारी का गुस्सा, 151 कृषि केंद्रों में बिक्री पर रोक
नागपुर के जंगलों में दोगुने हुए बाघ! जैव विविधता को बड़ी सफलता,पहली आधिकारिक गणना में चौंकाने वाले संकेत
Maharashtra Weather: कोंकण में बरसेंगे बादल, पर विदर्भ-मराठवाड़ा को अभी और सताएगी गर्मी, जानें आज का मौसम
गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
सरकार की EV चार्जिंग स्टेशन योजना में करें आवेदन
योजना की खास बात यह है कि व्यवसाय शुरू करने के लिए लिए गए ऋण पर अमृत की व्यक्तिगत ऋण ब्याज प्रतिपूर्ति योजना का लाभ भी मिलेगा, जिससे नए उद्यमियों पर आर्थिक बोझ कम होगा और व्यवसाय शुरू करना आसान बनेगा।
अमृत जिला कार्यालय द्वारा गांवगांव तक योजना की जानकारी पहुंचाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक युवक-युवतियां, महिला उद्यमी, किसान उत्पादक समूह और स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले नागरिक इस अवसर का लाभ उठा सकें। इच्छुक आवेदक संबंधित वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र तथा 12वीं की अंकसूची आवश्यक होगी।
ये भी पढ़े: मेलघाट से 200 से अधिक आदिवासी बच्चों को बाहर भेजने पर उठे सवाल, जांच के आदेश
अमरावती में EV योजना का लाभ लें
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अमृत जिला कार्यालय, आशीर्वाद बिल्डिंग, मालटेकड़ी रोड, टोपे नगर, अमरावती अथवा संबंधित मोबाइल क्रमांक पर संपर्क किया जा सकता है।
- ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का अवसर।
- निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन।
- सोलर आधारित चार्जिंग सुविधा की जानकारी।
- फ्रेंचाइजी मॉडल से व्यवसाय शुरू करने का अवसर।
- ऋण पर ब्याज प्रतिपूर्ति योजना का लाभ।
- युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और एमएसएमई उद्यमियों के लिए विशेष अवसर।
Amravati amrut ev charging station yojana registration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
परिसीमन बिल पर सरकार का समर्थन करेगी शरद पवार की पार्टी? सुप्रिया ने दिए संकेत, NDA में जाने से किया इनकार
Jul 16, 2026 | 07:24 AMयवतमाल में बोगस बीज बेचने वाली कंपनियों पर फूटा जिलाधिकारी का गुस्सा, 151 कृषि केंद्रों में बिक्री पर रोक
Jul 16, 2026 | 07:23 AMPoK में बेकाबू हुए हालात! 12 प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद मुजफ्फराबाद में हाहाकार, शहबाज-मुनीर की बढ़ी बेचैनी
Jul 16, 2026 | 07:15 AMRath Yatra: क्या बिना पुरी जाए भी मिल सकता है महाप्रभु का आशीर्वाद? जानिए घर बैठे भक्ति का सबसे सरल मार्ग
Jul 16, 2026 | 07:12 AMJagannath Rath Yatra: जब मां लक्ष्मी तोड़ देती है प्रभु जगन्नाथ का रथ, जानिए इस अनोखी परंपरा के पीछे की कहानी
Jul 16, 2026 | 07:08 AMनागपुर के जंगलों में दोगुने हुए बाघ! जैव विविधता को बड़ी सफलता,पहली आधिकारिक गणना में चौंकाने वाले संकेत
Jul 16, 2026 | 07:01 AMअर्जेंटीना ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना, आखिरी मिनटों में पलटा मैच; लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में बनाई जगह
Jul 16, 2026 | 07:00 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM












