- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Agriculture Input Dealers Strike Seed Fertilizer Pesticide Shops Closed
अमरावती में कृषि सेवा केंद्र बंद, बीज-खाद विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल, खरीफ सीजन से पहले बड़ा झटका
Amravati Farmers: अमरावती में बीज, खाद और कीटनाशक विक्रेताओं ने लंबित मांगों और नियमों में बदलाव को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की, जिससे खरीफ सीजन से पहले कई तहसीलों में कृषि सेवा केंद्र बंद रहे।
- Written By: आंचल लोखंडे

fertilizer dealers (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Fertilizer Dealers Strike: बीज, खाद और कीटनाशक विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर सोमवार, 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन बंद की शुरुआत की है। जिसके तहत अमरावती शहर सहित चांदुर रेलवे, धामणगांव रेलवे, दर्यापुर, अंजनगांवसुर्जी, धारणी, तिवसा, नांदगांव खंडेश्वर सहित अन्य तहसीलों में कृषि सेवा केंद्र पूरी तरह बंद रहे। कृषि सेवा केंद्र चालकों ने जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता तब तक बंद जारी रहेगा, ऐसी चेतावनी दी है।
5 वर्षों से नहीं हुई समस्याओं पर कार्रवाई
चांदुर रेलवे के कृषि निविष्ठा विक्रेताओं ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार, 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन बंद आंदोलन शुरू किया। महाराष्ट्र फर्टिलाइजर, सीड्स एंड पेस्टिसाइड्स डीलर्स एसोसिएशन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। संगठन का कहना है कि पिछले चार से पांच वर्षों से राज्य के कृषि मंत्री, प्रधान सचिव (कृषि), कृषि आयुक्त महाराष्ट्र तथा कृषि संचालक (निविष्ठा एवं गुणवत्ता नियंत्रण) पुणे के समक्ष लगातार समस्याएं रखी जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि खाद आपूर्ति करने वाली कंपनियां दुकानदारों पर अन्य उत्पादों की जबरन लिंकिंग करती हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही खाद बिक्री के लिए लागू किए गए नए नियमों में संशोधन कर एक किसान को 20 बैग तक खाद देने की अनुमति देने की मांग की गई है। विक्रेताओं का कहना है कि बीज, खाद या कीटनाशक के सैंपल फेल होने पर सीधे दुकानदारों पर कार्रवाई की जाती है, जबकि वे केवल कंपनी या अधिकृत वितरकों से सीलबंद उत्पाद खरीदकर बेचते हैं। दुकानदारों को आरोपी बनाने के बजाय साक्षीदार माना जाना चाहिए। चांदुर रेलवे में भी सोमवार को सभी कृषि सेवा केंद्र बंद दिखाई दिए।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
महाराष्ट्र कन्यादान योजना: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही ₹25,000 की मदद, जानिए आवेदन प्रक्रिया
वीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट स्पॉट जन्नत से कम नहीं
PM मोदी की अपील का असर: महाराष्ट्र के 12 विधायकों का विदेश दौरा रद्द, विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला
धामणगांव रेलवे के सभी कृषि केंद्र रहे बंद
धामणगांव रेलवे (सं), महाराष्ट्र फर्टिलाइजर्स, पेस्टिसाइड्स एंड सीड्स डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हुई है। इसी कड़ी में धामणगांव रेलवे तहसील के सभी कृषि सेवा केंद्र पूर्णतः बंद रहे। खरीफ सीजन की दहलीज पर हुई इस हड़ताल से कृषि क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़े: अमरावती विभाग स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का समापन, कृषि विभाग तथा PDKV का संयुक्त उपक्रम
प्रशासन की अनदेखी बनी हड़ताल का कारण धामणगांव रेलवे तहसील कृषि साहित्य विक्रेता सेवा संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उन्होंने पहले ही तहसीलदार और तहसील कृषि अधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा था। विक्रेताओं का आरोप है कि प्रशासन द्वारा उन ज्ञापनों पर कोई ठोस या संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। बार-बार की अनदेखी के कारण अंततः विक्रेताओं को बेमुदत बंद जैसा कड़ा कदम उठाना पड़ा।।
Amravati agriculture input dealers strike seed fertilizer pesticide shops closed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: नागपुर में बारिश का अनुमान तपिश के बीच मिलेगी राहत, जानें आज का मौसम कैसा होगा?
May 13, 2026 | 06:10 AM13 मई को जन्मे बच्चों का भविष्यफल: कला-साहित्य में रुचि और गंभीर व्यक्तित्व के धनी होंगे आज के जातक
May 13, 2026 | 06:03 AMMaharashtra Weather: कहीं तपती लू का येलो अलर्ट तो कहीं आंधी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
May 13, 2026 | 05:55 AMपेट्रोल कार में CNG Kit लगवाने से पहले जान लें ये बड़ा नियम, नहीं तो पड़ सकता है भारी
May 13, 2026 | 05:47 AMInstagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
May 13, 2026 | 03:13 AMAaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














