भंडारा: खाद विक्रेताओं पर कृषि विभाग का बड़ा हंटर; 36 लाइसेंस निलंबित, ई-पॉस मशीन के बिना बिक्री पर गिरी गाज

खरीफ सीजन से पहले भंडारा कृषि विभाग ने 197 केंद्रों की जांच कर 36 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यूरिया की कालाबाजारी और ई-पॉस मशीन के उल्लंघन को लेकर यह सख्त कार्रवाई की गई है।
bandra-734
Published on
Updated on

Bhandara Agriculture Department: भंडारा आगामी खरीफ सीजन 2026 की पूर्व तैयारी के मद्देनजर कृषि विभाग ने जिले में खाद विक्रेताओं के खिलाफ व्यापक जांच अभियान छेड़ दिया है। 1 अप्रैल से शुरू हुई इस मुहिम के तहत अब तक 197 विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान भारी अनियमितताएं पाए जाने के बाद जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी संगीता माने ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, जबकि 10 अन्य को कड़ी चेतावनी दी गई है।

कृषि विभाग की जांच में यह बात सामने आई कि कई विक्रेता यूरिया और डीएपी जैसे सब्सिडी वाले उर्वरकों की बिक्री ईपॉस मशीन के माध्यम से नहीं कर रहे थे। नियमों के अनुसार, प्रत्येक किसान को खाद की बिक्री डिजिटल मशीन के जरिए बिल देकर करना अनिवार्य है।

इसके अलावा, जिले के 24 विक्रेताओं की ओर से 212 किसानों को निर्धारित सीमा से अधिक 20 बैग से ज्यादा खाद बेचने का मामला भी प्रकाश में आया है। जांच के दौरान किसानों के पास मौजूद कृषि भूमि के क्षेत्रफल और उन्हें बेचे गए यूरिया की मात्रा में भारी विसंगति पाई गई।

21 अप्रैल को हुई सुनवाई के बाद यह स्पष्ट हुआ कि कई विक्रेता सरकारी प्रावधानों का खुला उल्लंघन कर रहे थे। जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी के कार्यालय में हुई इस सुनवाई के दौरान दोषी पाए गए केंद्रों पर निलंबन की गाज गिरी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद की कालाबाजारी रोकने और जरूरतमंद किसानों तक उचित मात्रा में खाद पहुँचाने के लिए यह सख्ती जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने पर होगी जेल जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी संगीता माने ने जिले के सभी कृषि इनपुट विक्रेताओं को सख्त लहजे में चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि सभी विक्रेता ईपॉस मशीन के माध्यम से ही बिल दें और किसान की जमीन के क्षेत्रफल के अनुसार ही खाद की बिक्री करें। यदि भविष्य में दोबारा इस तरह की त्रुटियां या नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ और भी कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

तहसीलवार निलंबित लाइसेंस की स्थितितहसील निलंबित लाइसेंस

तहसील निलंबित लाइसेंस
पवनी 09
लाखनी 07
तुमसर 05
साकोली 05
भंडारा 04
लाखांदुर 04
मोहाडी 02
कुल 36
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com