- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amaravati Police Dog Marshal Death Final Salute
अमरावती पुलिस के वफादार योद्धा ‘मार्शल’ का निधन, पूरे सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Amravati News: अमरावती पुलिस श्वान पथक के जांबाज मार्शल डॉग का 8 वर्ष 10 माह की उम्र में निधन हो गया। अमलीय पदार्थ रोकथाम में अहम भूमिका निभाने वाले मार्शल को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
- Written By: आकाश मसने

अमरावती में मार्शल डॉग को अंतिम विदाई देते पुलिस जवान (फोटो नवभारत)
Amravati Police Marshal Dog Death: अमरावती शहर पुलिस के श्वान पथक में अपनी निष्ठा, साहस और उत्कृष्ट सेवा से विशेष पहचान बनाने वाले मार्शल डॉग का अचानक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अमरावती पुलिस प्रशासन की ओर से इस वफादार योद्धा को सरकारी प्रोटोकॉल और पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
मार्शल के अंतिम संस्कार के दौरान श्वान पथक के सदस्य, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान भावुक नजर आए। अपने कर्तव्य के दौरान अमूल्य योगदान देने वाले इस श्वान को श्रद्धांजलि देते समय कई अधिकारियों और जवानों की आंखें नम हो गईं। पुलिस प्रशासन ने मार्शल की सेवाओं को याद करते हुए उसे एक सच्चा और निष्ठावान सिपाही बताया।
वर्ष 2017 में श्वान पथक में हुआ था शामिल
मार्शल वर्ष 2017 में मात्र तीन माह की उम्र में अमरावती पुलिस श्वान पथक में शामिल हुआ था। इसके बाद उसे मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित टेकनपुर श्वान प्रशिक्षण केंद्र में छह माह का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद मार्शल को अमलीय पदार्थ शोधक (नारकोटिक्स डिटेक्शन) के रूप में तैनात किया गया, जहां उसने उल्लेखनीय सेवाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
जलगांव में शरद पवार को बड़ा झटका! भुसावल नगराध्यक्ष गायत्री भंगाले की कुर्सी छिनी, जाति प्रमाणपत्र निकला अवैध
बीड में हैवानियत की हदें पार! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने मासूम बेटियों पर डाला डीजल, जानें पूरा मामला
सियासत से ऊपर सुरक्षा, सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मांगी फांसी की सजा, शक्ति कानून पर दिया जोर
स्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी; सिंधुदुर्ग में कोल्हापुर की शिक्षिका लापता, मासूम बेटा कर रहा मां का इंतजार
नशे की तस्करी रोकने में निभाई अहम भूमिका
मार्शल ने अपने सेवा काल में रेलवे स्टेशन, बस डिपो, कुरियर गोदामों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अमलीय पदार्थों की तस्करी रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसकी सूझबूझ और प्रशिक्षण के चलते कई बार नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी गई, जिससे पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मार्शल ने पुलिस कर्तव्य सम्मेलन में भी भाग लिया था और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रशंसा अर्जित की थी।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में आज तय होगा शहरी सत्ता का फैसला, 286 नगर परिषद-नगर पंचायतों के आएंगे रिजल्ट
रिटायरमेंट से पहले हुआ निधन
निधन के समय मार्शल की उम्र 8 वर्ष 10 माह थी और वह वर्ष 2026 में सेवानिवृत्त होने वाला था। उसके अचानक निधन से श्वान पथक को अपूरणीय क्षति पहुंची है। पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी है कि मार्शल की जगह नए श्वान की भर्ती और प्रशिक्षण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त रमेश धुमाल, एपीआई महेंद्र इंगले सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मार्शल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उसकी सेवाओं को याद किया और उसे अमरावती पुलिस का सच्चा योद्धा बताया।
Amaravati police dog marshal death final salute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जलगांव में शरद पवार को बड़ा झटका! भुसावल नगराध्यक्ष गायत्री भंगाले की कुर्सी छिनी, जाति प्रमाणपत्र निकला अवैध
May 05, 2026 | 04:43 PMMP News: जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ट्रैकटर से टकराई; 6 लोगों की हालत गंभीर
May 05, 2026 | 04:36 PMदिल्ली में नया ट्रैफिक नियम, कोर्ट जाने से पहले भरना होगा 50% चालान, नहीं माने तो पड़ेगा महंगा
May 05, 2026 | 04:29 PMबीड में हैवानियत की हदें पार! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने मासूम बेटियों पर डाला डीजल, जानें पूरा मामला
May 05, 2026 | 04:16 PMसियासत से ऊपर सुरक्षा, सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मांगी फांसी की सजा, शक्ति कानून पर दिया जोर
May 05, 2026 | 04:15 PMस्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी; सिंधुदुर्ग में कोल्हापुर की शिक्षिका लापता, मासूम बेटा कर रहा मां का इंतजार
May 05, 2026 | 04:15 PMहमारी लड़ाई भाजपा से नहीं…बंगाल में हारने के बाद बोलीं ममता बनर्जी, किसे बताया विलेन?
May 05, 2026 | 04:14 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM










