क्रिसमस पर करना चाहते हैं अपनों के साथ मस्ती, दिल्ली के पास इस ऑफबीट जगह पर करें ट्रैवल

Offbeat Place Near Delhi: हर साल वही जगह घूमने से बोर हो गए हैं तो इस क्रिसमस दिल्ली के पास मौजूद इस ऑफबीट डेस्टिनेशन का प्लान बनाएं। कम भीड़, सुकून और खूबसूरत नज़ारे ट्रिप को यादगार बना देंगे।
Offbeat Christmas Destination Near Delhi
बिनसर (सौ. फ्रीपिक)
Updated on

Christmas Travel Places: दिल्ली एनसीआर के करीब घूमने वाले यात्री अक्सर मसूरी, मनाली और देहरादून जैसे फेमस हिल स्टेशन की चुनते हैं। लेकिन क्रिसमस पर इस बार कुछ नया करने का प्लान है तो दिल्ली के पास कुछ और हिल स्टेशन को भी विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है। आज हम आपको उत्तराखंड के एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जो दिल्ली से करीब 380 किमी दूर है।

उत्तराखंड के पहाड़ों में स्थित बिनसर क्रिसमस पर घूमने की बेहतरीन जगह है। यह दिल्ली से कुछ ही दूर स्थित है जहां खूबसूरती और शांति दोनों ही देखने को मिलेगी। यहां पर यात्री एक बार आते हैं तो वापस जाने का मन नहीं करते।

वन्यजीव अभ्यारण्य

बिनसर का वन्यजीव अभ्यारण्य यहां का प्रमुख आकर्षण केंद्र है। यह अभयारण्य ओक, रोडोडेंड्रन और पाइन के घने जंगलों से भरा हुआ है। यहां पर पक्षियों की 200 से ज्यादा प्रजाति है। इन जंगलों में तेंदुए को भी देखा जा सकता है। शिखर पर स्थित जीरो पॉइंट से बर्फ से ढके पहाड़ों का दृश्य अनोखा होता है।

कसार देवी मंदिर

बिनसर में कसार देवी मंदिर भी घूमने की बेहतरीन जगह है। यह मंदिर पहाड़ की चोटी पर बसा है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि मंदिर पृथ्वी के वैन एलेन बेल्ट पर स्थित है जिससे यहां विशेष ऊर्जा का अनुभव होता है।

हिप्पी हिल

क्रैंक का रिज जिसे हिप्पी हिल भी कहते हैं घूमने की अच्छी जगह है। जो 1960 के दशक से फेमस है। यह शांत स्थल आज भी नंदा देवी और पंचाचूली पर्वत की शानदार श्रृंखलाओं के नजारे के लिए यात्री खिंचे चले आते हैं।

रात में बिनसर का आकाश तारों से भरा रहता है, जिससे यहाँ का वातावरण और भी आकर्षक बन जाता है। कई बुटीक रिसॉर्ट्स अपने मेहमानों को तारों के नीचे रात बिताने का मौका देते हैं और यह अनुभव विशेष रूप से भागदौड़ भरे शहरों से आए पर्यटकों के लिए यादगार साबित होता है।

क्रिसमस पर प्राकृतिक सुंदरता और शांति भरे माहौल के लिए बिनसर हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ इस खूबसूरत जगह को अपने छुट्टियों की अलगी डेस्टिनेशन बनाया जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com