- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amaravati Nagar Parishad Nagar Panchayat Elections 2024 Symbol Distribution Campaign Speed Up
चुनाव चिन्ह बांटे, प्रचार में फिर आई रफ्तार, अमरावती जिला प्रशासन की तैयारियां तेज
Amravati Polling And Counting: अमरावती जिले की 3 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों में 20 दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिए चुनाव चिन्हों का वितरण कर दिया गया है, जिसके बाद उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर द
- Written By: आंचल लोखंडे

अंजनगांव सुर्जी के 14 प्रभागों में 173 उम्मीदवार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati Election:अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी, वरुड और दर्यापुर सहित 3 नगर परिषदों तथा धारणी और अचलपुर सहित 2 नगर पंचायतों में 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। मतगणना 21 दिसंबर को होगी। गुरुवार दोपहर उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का वितरण किया गया, जिसके बाद प्रत्याशियों ने प्रचार में तेजी ला दी है। अंजनगांव सुर्जी में नगराध्यक्ष पद के चुनाव पर न्यायालयीन आदेश के कारण रोक लगी हुई थी। अब यहां 7 उम्मीदवार नगराध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं।
वहीं 14 प्रभागों में कुल 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। कमल, पंजा, घड़ी, धनुष-बाण, मशाल सहित विभिन्न चिन्हों का वितरण किया गया। नगराध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार इस प्रकार हैं। अविनाश गायगोले (कमल), स्पृहा अतुल डकरे (धनुष-बाण), आयशा बानो रशीद (पंजा), यश लवटे (मशाल), आकाश राऊत (गैस सिलेंडर), विनीत डोंगरदिवे (पतंग), सुनील जवंजाल (हीरा)।
वरुड : कमल और घड़ी का मुकाबला
नगर परिषद वरुड के प्रभाग क्र. 12 में अजीत पवार गुट की राका उम्मीदवार आलिया-तबस्सुम कुरैशी (घड़ी) और स्वाति धोटे (कमल) के बीच कड़ा मुकाबला है।
सम्बंधित ख़बरें
सिवेज ट्रीटमेंट की फर्जी कंपनी में ठाणे मनपा का करोड़ों रुपया, गलत तरीके से बिलों की वसूली
भंडारा में संदिग्ध कार से धारदार चाकू बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
गोंडपिपरी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी बाइक, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
इमारतों की ओसी पर सरकार का फैसला, सर्वे के बाद रहिवासियों को मिलेंगी नियमित पानी व अन्य सुविधाएं
धारणी के प्रभाग 14 व 16 में बहुकोणीय टक्कर
धारणी नगर पंचायत के प्रभाग क्र. 14 में भाजपा, कांग्रेस, अजीत पवार की राष्ट्रवादी गुट और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आमने-सामने हैं।
प्रभाग 16 में केवल दो उम्मीदवार- जुलेखा नजीर कुरैशी (घड़ी-अजीत पवार गुट) तथा आश्मिरा बानो रफीक शेख (पंजा) सीधे मुकाबले में हैं।
ये भी पढ़े: अमरावती कोर्ट ने नाबालिग के अपहरण व अत्याचार मामले में दिया बड़ा फैसला, आरोपी को 10 साल की कड़ी सजा
दर्यापुर : प्रभाग 2 में 6 उम्मीदवार
दर्यापुर नगर परिषद के प्रभाग क्र. 2 में कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शरद पवार गुट, अजीत पवार गुट, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी जोरदार प्रचार में जुटे हैं।
अचलपुर के दो प्रभागों में 15 उम्मीदवार
अचलपुर नगर परिषद के प्रभाग 10 में 8 उम्मीदवार और प्रभाग 19 में 7 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
प्रचार के लिए केवल 9 दिन
उम्मीदवारों को कुल 9 दिन प्रचार के लिए मिलेंगे। 19 दिसंबर की शाम को प्रचार बंद हो जाएगा। 20 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। परिणाम 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
विभागीय आयुक्त ने किया मतगणना स्थलों का निरीक्षण
विभागीय आयुक्त श्वेता सिंघल ने अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी और नगर परिषद के मुख्याधिकारी विजय लोहकरे ने मतदान केंद्रों, आचार संहिता के पालन और बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची वितरण प्रगति की जानकारी दी। आयुक्त ने चुनाव नियोजन, स्ट्रॉन्ग रूम, साहित्य वितरण केंद्र तथा कार्यालय व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
Amaravati nagar parishad nagar panchayat elections 2024 symbol distribution campaign speed up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CISF Raising Day 2026: क्या है CISF? एयरपोर्ट से लेकर परमाणु केंद्रों तक, जानें कैसे सुरक्षा करता है यह बल
Mar 10, 2026 | 04:00 AMसोशल मीडिया पर लिखी छोटी-सी बात से भी खुल सकती है आपकी असली पहचान, AI को लेकर नई चेतावनी
Mar 10, 2026 | 03:17 AMAaj Ka Rashifal 10 March: मेष और मकर राशि वालों की खुलेगी किस्मत! जानें कैसा रहेगा आपका का दिन
Mar 10, 2026 | 12:05 AMरोज़ा रखने में किन बातों का रखें ख़ास ख्याल? जानिए इसके ज़रूरी नियम
Mar 09, 2026 | 10:46 PMअसम चुनाव में हो सकती है समाजवादी पार्टी की एंट्री, अखिलेश यादव उतार सकते हैं 5 उम्मीदवार, क्या है रणनीति?
Mar 09, 2026 | 10:38 PMअभिषेक शर्मा का सपना हुआ पूरा, पिता ने बताया कैसे अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देखा था ये ख्वाब
Mar 09, 2026 | 10:13 PMशेम ऑन टीम इंडिया! विश्व विजेता टीम पर क्यों फट पड़ा 1983 का वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी…आखिर क्या है पूरा मामला?
Mar 09, 2026 | 10:12 PMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM














