-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Municipal Election Anjangaon Warud Dharni Daryapur Achalpur In Amaravati
अमरावती में 20 दिसंबर को चुनावी संग्राम! अंजनगांव सुर्जी में 180 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला
- Written By: आकाश मसने
Amravati Election News: अमरावती जिले की 3 नगर परिषद व 2 नगर पंचायतों में 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। विभिन्न प्रभागों में राष्ट्रीय दलों व निर्दलीयों के बीच कड़ी टक्कर है। परिणाम 21 दिसंबर को घोषित होंगे

अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Body Election: अमरावती जिले में अंजनगांवसुर्जी, वरुड व दर्यापुर सहित 3 नगर परिषद एवं धारणी व अचलपुर सहित 2 नगर पंचायतों में 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। यहां के उम्मीदारों को गुरुवार की दोपहर चुनाव चिन्हों का वितरण किया गया। इसके बाद शाम से ही उम्मीदवारों व्दारा प्रचार की गति तेज कर दी गई।
अंजनगांव सुर्जी के 14 प्रभागों में 173 उम्मीदवार
उल्लेखनीय है कि अंजनगांव सुर्जी में नगराध्यक्ष पद हेतु चुनाव पर न्यायालयीन आदेश आने तक रोक लगा दी गई थी। अब बाकी बचे चुनाव क्षेत्र के लिए गुरुवार को चुनाव चिन्हों का वितरण किया गया। अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद में 7 उम्मीदवार नगराध्यक्ष चुनाव के लिए मैदान में है। 14 प्रभागों में 173 उम्मीदवार अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं।
चुनाव विभाग द्वारा बांटे गए चिह्नों में कमल, पंजा, घड़ी, धनुष-बाण, मशाल के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों को उनके पसंदीदा चुन्ह वितरण किए गए हैं। नगराध्यक्ष पद के दावेदारों में अविनाश गायगोले- कमल, स्पृहा अतुल डकरे-धनुष बाण, आयशा बानो रशीद-पंजा, यश गजानन लवटे-मशाल, आकाश राऊत- गैस सिलेंडर, विनीत डोंगरदिवे-पतंग, सुनील जवंजाल-हीरा अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यहां बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों के बीच घमासान होता नजर आ रहा है। लेकिन सही निर्णय 21 दिसंबर को मतगणना के बाद ही सामने आएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
रोजगार योजनाओं के लंबित लोन जल्द मंजूर करें, अमरावती में जिलाधिकारी की बैंकों को सख्त हिदायत
वरुड में कमल-घड़ी आमने सामने
नगर परिषद वरुड में प्रभाग क्र. 12 में 2 उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर दिखाई दे रही है। जहां महायुति में शामिल अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार आलिया तबस्सुम कुरैशी घड़ी चिन्ह तथा स्वाति धोटे भी कमल चिन्ह पर चुनाव लड़ रही है।
धारणी के प्रभाग 14 व 16 में राष्ट्रीय दलों में टक्कर
धारणी नगर पंचायत के प्रभाग क्रमांक 14 में भाजपा, कांग्रेस, अजीत पवार की राष्ट्रवादी सहित समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आमने-सामने है। यहां पर पार्टी वर्चस्व के साथ कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। प्रभाग 16 में केवल 2 उम्मीदवार है, जिसमें अजीत गुट की जुलेखा नजीर कुरैशी घड़ी से तो आश्मिरा बानो रफीक शेख पंजे से आमने सामने है।
दर्यापुर में भी बड़े दलों का बोलबाला
दर्यापुर नगर परिषद के प्रभाग क्र. 2 में चुनाव होने है। यहां 6 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) व अजीत पवार गुट आमने- रहने के साथ ही भाजपा, कांग्रेस, एमआईएम सहित निर्दलीय उम्मीदवारों का दमदार प्रचार शुरू है।
अचलपुर में प्रभाग 10 व 19 में चुनाव
अचलपुर नगर पालिका के प्रभाग 10 में 8 उम्मीदवार खड़े है। वहीं प्रभाग 19 में 7 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। दोनों ही प्रभागों में भाजपा, कांग्रेस, शिंदे गुट, एमआईएम, अजीत गुट सहित 6 निर्दलीय भी सदन में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रचार के लिए केवल 9 दिन
चुनाव में उम्मीदवारों को 9 दिन प्रचार हेतु मिलेंगे। चुनाव प्रचार 19 दिसंबर की शाम को बंद हो जाएंगे। शनिवार 20 दिसंबर की सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होंगे जिसका परिणाम रविवार 21 दिसंबर को आएगा।
यह भी पढ़ें:- अमित शाह पर उद्धव का कटाक्ष, शिंदे ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- ठाकरे का हिंदुत्व बनावटी
विभागीय आयुक्त ने किया मतगणना स्थल का दौरा
विभागीय आयुक्त श्वेता सिंघल ने अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद का दौरा कर आगामी नगर परिषद चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी तथा नगर परिषद के मुख्याधिकारी विजय लोहकरे ने उन्हें मतदान केंद्रों की जानकारी, आचार संहिता के पालन की स्थिति तथा बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची वितरण की प्रगति का अहवाल प्रस्तुत किया।
आयुक्त ने चुनाव नियोजन की श्रृंखलावार समीक्षा की। उन्होंने चुनाव निर्णय अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया, स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया तथा चुनाव साहित्य वितरण केंद्र की जांच की। आयुक्त ने सभी तैयारियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
Municipal election anjangaon warud dharni daryapur achalpur in amaravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














