-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- 31 367 Seats Vacant In Class 11 Special Round Begins
अमरावती में 11वीं की 31,367 सीटें अब भी खाली, विशेष प्रवेश राउंड शुरू, छात्रों के लिए सुनहरा मौका
Class 11 Admission Maharashtra: अमरावती जिले में 11वीं कक्षा की केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी 31,367 सीटें खाली हैं। विशेष प्रवेश राउंड 29 जून से शुरू हो गया है।

11th Admission (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati 11th Admission: 11वीं कक्षा की केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के पहले दो राउंड पूरे होने के बाद भी जिले में बड़े पैमाने पर सीटें खाली रह गई हैं। जिले की कुल प्रवेश क्षमता में से अब भी 31 हजार 367 सीटें खाली हैं। इस स्थिति को देखते हुए 29 जून से विशेष राउंड की शुरुआत हुई है। प्रवेश से वंचित रह गए छात्रों के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण मौका है। शिक्षण निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार 20 जून तक जिले में केवल 11 हजार 743 छात्रों ने ही 11वीं में अपना प्रवेश पक्का किया है।
जिले में विज्ञान की 18,570, कला की 18,300 और वाणिज्य की 6,240 सीटें उपलब्ध हैं। हालांकि पहले दो राउंड में विज्ञान में 7,119, कला में 3,805 और वाणिज्य में सिर्फ 819 छात्रों ने ही एडमिशन लिया है, जिसके कारण हजारों सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञान, कला और वाणिज्य की हजारों सीटें रिक्त
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विशेष राउंड के तहत नए छात्रों का पंजीकरण आवेदन के भाग 1 में सुधार और भाग2 में कॉलेजों के विकल्प भरने की प्रक्रिया 29 जून की दोपहर शुरु हुई। छात्र न्यूनतम 1 और अधिकतम 10 कॉलेजों की प्राथमिकता चुन सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दारव्हा में बिजली संकट गहराया, महावितरण की अव्यवस्थित कार्यप्रणाली से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी
लोहगढ़ किले का नाम लोहगढ़ क्यों पड़ा? जानें छत्रपति शिवाजी महाराज के इस तिजोरी का रहस्य और पूरा इतिहास
अमरावती में CSR फंड के नाम पर 51 लाख की बड़ी ठगी, नामी कंपनी का झांसा देकर सामाजिक संस्था को ऐसे लूटा
नागपुर HC से ग्राम सेवक व खेत मालिकों को राहत, 3.77 लाख के गबन मामले में जस्टिस प्रवीण ने मंजूर की जमानत
फॉर्म लॉक करने की आखिरी तारीख 1 जुलाई शाम 6 बजे तक है। शिक्षण निदेशालय ने साफ किया है कि मूल मार्कशीट या टीसी उपलब्ध न होने पर किसी भी छात्र का एडमिशन न रोका जाए। कॉलेजों को छात्रों से लिखित अंडरटेकिंग हमीपत्र लेकर उन्हें अनंतिम प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं।
विशेष राउंड का टाइम-टेबल
- 29 जून दोपहर 3 बजे पंजीकरण और कॉलेज विकल्प चॉइस भरना शुरू।
- 1 जुलाई शाम 6 बजे आवेदन फॉर्म लॉक करने की अंतिम तिथि।
- 3 जुलाई दोपहर 3 बजे कॉलेज आवंटन सूची जारी होगी।
- 3 जुलाई शाम 4 बजे से 6 जुलाई शाम 6 बजे आवंटित कॉलेज में जाकर प्रवेश पक्का करना।
- 8 जुलाई इसके बाद भी बची हुई रिक्त सीटों का विवरण जारी होगा।
जिले में 11वीं प्रवेश सीटों की मौजूदा स्थिति
| विवरण | कुल क्षमता | हुए प्रवेश | खाली सीटें |
|---|---|---|---|
| विज्ञान | 18,570 | 7,119 | 11,451 |
| कला | 18,300 | 3,805 | 14,495 |
| वाणिज्य | 6,240 | 819 | 5,421 |
| कुल | 43,110 | 11,743 | 31,367 |
31 367 seats vacant in class 11 special round begins
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खजुराहो थाने में छलके जज्बात, मां-भाई के लाख मनाने पर भी पति के साथ जाने पर अड़ी युवती; खूब हुआ हंगामा
Jun 29, 2026 | 04:08 PMदारव्हा में बिजली संकट गहराया, महावितरण की अव्यवस्थित कार्यप्रणाली से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी
Jun 29, 2026 | 04:07 PMथाने के सामने मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप, चौकीदार से मारपीट; जैन समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव
Jun 29, 2026 | 04:06 PM‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें’, चंपत राय और अनिल मिश्रा को बार एसोसिएशन की चेतावनी; रामनगरी की सियासत गरमाई
Jun 29, 2026 | 04:04 PMलोहगढ़ किले का नाम लोहगढ़ क्यों पड़ा? जानें छत्रपति शिवाजी महाराज के इस तिजोरी का रहस्य और पूरा इतिहास
Jun 29, 2026 | 04:03 PMAwarapan 2 Teaser Out: ‘मौत ने मुझे छुआ, पर अपनाया नहीं’, ‘आवारापन 2’ के टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
Jun 29, 2026 | 03:59 PMग्वालियर में खौफनाक घरेलू युद्ध! पत्नी ने पति के गुप्तांगों पर डाला दाल का खोलता पानी; ससुर पर भी किया हमला
Jun 29, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM












