-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Chhatarpur »
- Khajuraho Police Station Family Drama Woman Chooses Husband Over Family
खजुराहो थाने में छलके जज्बात, मां-भाई के लाख मनाने पर भी पति के साथ जाने पर अड़ी युवती; खूब हुआ हंगामा
- Written By: सजल रघुवंशी
Khajuraho Police Station Drama: खजुराहो थाने में भावुक ड्रामा, लापता बालिग युवती ज्योति अहिरवार दस्तयाब, मां-भाई के सामने पति अरविंद के साथ जाने पर अड़ी, पुलिस ने पूरी की कानूनी प्रक्रिया।

छतरपुर पुलिस थाने से सामने आाय भावुक मंजर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Family Dispute Chhatarpur: छतरपुर जिले के खजुराहो थाने में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब कुछ दिनों से लापता एक युवती को पुलिस दस्तयाब कर थाने लाई। परिजनों को उम्मीद थी कि बेटी उनके साथ घर लौट जाएगी, लेकिन युवती ने पुलिस के सामने स्पष्ट कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। युवती के इस फैसले के बाद थाने में मौजूद उसकी मां और भाई फूट-फूटकर रो पड़े।
जानकारी के अनुसार, राजनगर थाना क्षेत्र के भभुआ गांव निवासी ज्योति अहिरवार 25 जून को घर से चली गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और युवती को दस्तयाब कर खजुराहो थाने लेकर पहुंची। थाने में दोनों पक्षों के परिजनों को भी बुलाया गया।
युवती के बयान के बाद परिजन हुए भावुक
पुलिस के सामने युवती ने बयान दिया कि उसने अपनी मर्जी से खजुराहो थाना क्षेत्र के नायगांव निवासी अरविंद अहिरवार से विवाह किया है। उसने कहा कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से अपने पति के साथ रहना चाहती है। युवती के इस बयान के बाद उसके परिजन भावुक हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
जो गलत है, वो गलत… किसी को बुरा लगे तो लगे, इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का बयान
रिश्वत मांगने वाला जूनियर इंजीनियर लोकायुक्त के जाल में फंसा, 40 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बेटी-दामाद ने घर से निकाला…अब खेत पर भी कब्जे की साजिश, जबलपुर में पिता ने लगाए गंभीर आरोप
खंडवा: 36 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, बुढ़ापे में चढ़ा कानून के हत्थे…चोरी का हिसाब अब देगा 65 वर्षीय आरोपी
मां और भाई ने युवती को खूब समझाया
थाने में काफी देर तक समझाइश का दौर चलता रहा। मां और भाई लगातार उसे घर लौटने के लिए मनाते रहे, लेकिन युवती अपने निर्णय पर अडिग रही। इस दौरान थाने का माहौल बेहद भावुक हो गया और वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
पुलिस ने मामले में पूरी की कानूनी प्रक्रिया
पुलिस ने पूरे मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि कोई युवती बालिग है और वह अपनी स्वतंत्र इच्छा से किसी के साथ रहने या विवाह करने की बात कहती है, तो कानून उसकी इच्छा को मान्यता देता है।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर में खौफनाक घरेलू युद्ध! पत्नी ने पति के गुप्तांगों पर डाला दाल का खोलता पानी; ससुर पर भी किया हमला
सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद युवती अपने पति अरविंद अहिरवार के साथ चली गई, जबकि उसके परिजन मायूस होकर लौट गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Khajuraho police station family drama woman chooses husband over family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कीव पर बरसी रूसी मौत! युद्ध की शुरुआत से अब तक का सबसे भीषण मिसाइल हमला, थर्रा उठा यूक्रेन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 06:40 PM‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बोले- अच्छे किरदार और कहानियां मिलना ही सबसे बड़ा सम्मान
Jul 19, 2026 | 06:29 PMशिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में, क्या ठंडे बस्ते में जाएगा केस?
Jul 19, 2026 | 06:19 PMविधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तैयार, विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की तैयारी
Jul 19, 2026 | 06:18 PMराहुल गांधी के पत्र के बाद सियासी घमासान, BJP ने किया पलटवार; बोली- राम की अचानक चिंता जताना राजनीतिक ड्रामा
Jul 19, 2026 | 06:00 PMसलमान खान की दुबलेपन और चेहरे की थकान ने बढ़ाई फैंस की चिंता, सोशल मीडिया पर पूछने लगे- भाईजान को क्या हुआ?
Jul 19, 2026 | 06:00 PMमहाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल टली, राज्य सरकार के साथ हुई बैठक के बाद हुआ फैसला, लाखों मरीजों को मिली राहत
Jul 19, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM














