- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amit Shahs Maharashtra Visit On 24 September
महाराष्ट्र में BJP की चुनावी तैयारी तेज, 24 को अमित शाह तो 26 सितंबर को PM मोदी करेंगे दौरा
- Written By: आकाश मसने
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में मिली करारी हार के बाद बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व महाराष्ट्र को लेकर गंभीर हो गया है। राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व्यक्तिगत तौर पर महायुति की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में मिली करारी हार के बाद बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व महाराष्ट्र को लेकर गंभीर हो गया है। राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व्यक्तिगत तौर पर महायुति की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। पीएम मोदी व शाह राज्य के उन हिस्सों पर खासतौर पर ध्यान दे रहे हैं, जहां विभिन्न एजेंसियों के सर्वे में महायुति के हार की आशंका व्यक्त की गई है। इसी क्रम में अमित शाह 24 सितंबर को दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर आ रहे हैं।
अमित शाह 24 सितंबर को नागपुर पहुंचने के बाद दोपहर 2 बजे सुरेश भट्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 6.30 बजे छत्रपति संभाजी नगर, सिडको नं. 6, एमजीएम कैंपस स्थित रुक्मणि हॉल में पार्टी की बैठक में शामिल होकर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
यह भी पढ़ें:– शिंदे कैबिनेट पर चढ़ा चुनावी रंग, महाराष्ट्र सरकार ने लिए रिकॉर्डतोड़ 23 फैसले
सम्बंधित ख़बरें
MP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी
हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
Shivraj Singh Book: अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन
इंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
नासिक भी पहुंचेंगे शाह
इसके बाद 25 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नासिक के लिए रवाना होंगे। वहां दोपहर 02:40 बजे त्र्यंबकेश्वर रोड स्थित होटल में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5.30 बजे कोल्हापुर के ताराबाई पार्क स्थित महासैनिक दरबार हॉल में पार्टी की प्रमुख नेताओं एवं पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे।
यह भी पढ़ें:– गंगापुर विधानसभा सीट: BJP के प्रशांत बंब लगाएंगे जीत का चौका, या किसी और को मिलेगा मौका?
26 को पीएम मोदी पुणे में
शाह के प्रस्थान के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे आने वाले हैं। सोमवार को उप मुख्यमंत्री और पुणे जिले के संरक्षक मंत्री अजित पवार ने प्रधानमंत्री प्रस्तावित दौरे के अनुसार प्रशासन द्वारा की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की।
मंत्रालय में हुई बैठक में उन्होंने पुणे जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम एवं संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने तथा संबंधित अधिकारियों को यातायात योजना बनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
Amit shahs maharashtra visit on 24 september
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak पर चंद्रपुर में माकपा का प्रदर्शन; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, एनटीए को भंग करने की मांग
May 26, 2026 | 02:23 PM1000 करोड़ खर्च हुए तो अंधेरा क्यों? पश्चिम नागपुर में बिजली संकट पर बवाल, महावितरण का घेराव
May 26, 2026 | 02:22 PMट्रेन में समोसे की ट्रे पर पैर रखकर बैठा विक्रेता, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
May 26, 2026 | 02:17 PMपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कमलनाथ ने कहा- जनता से हो रही सीधी लूट, मुनाफे के बावजूद नहीं दी राहत
May 26, 2026 | 02:16 PMMP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी
May 26, 2026 | 02:16 PM11 वाहन चोरी के मामले उजागर, नागपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; भंडारा के 3 आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 02:16 PMहाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
May 26, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM












