-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Three People Arrested For Attacking And Robbing Passersby In Akola Goods Worth Rs 2 15 Lakh Recovered
अकोला में राहगीरों पर हमला कर लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.15 लाख का माल बरामद
Three Accused Arrested : अकोला के खदान थाना क्षेत्र में राहगीरों पर हमला कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने गिरफ्तार किया है।

Robbery Case (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Robbery Case: खदान पुलिस थाना क्षेत्र में राहगीरों पर हमला कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा एलसीबी ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें तथा लूटी गई नकदी सहित कुल 2 लाख 15 हजार 200 रुपये का माल बरामद किया है।
मामले में कुछ अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 27 जून को फरियादी ने खदान पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि शिवापुर स्थित सायबा होटल के पास कुछ युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर उन्हें अकेला पाकर गालीगलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा लोहे की वस्तु से सिर पर हमला कर घायल कर दिया।
राहगीरों को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
इसी दौरान पुलिस थाने में मौजूद एक अन्य युवक ने भी शिकायत की कि पारसकर शोरूम के सामने उन्हीं आरोपियों ने उसे धमकाकर 1,200 रु. लूट लिए और विरोध करने पर चाकू लेकर उसके पीछे दौड़े। इस शिकायत पर खदान पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक नितिन लेव्हरकर को आरोपियों का पता लगाकर प्रकरण का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
मुंबई मेट्रो वन को मिली बड़ी संजीवनी: एनएआरसीएल के साथ कर्ज समझौता, दिवाला प्रक्रिया भी होगी वापस
महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल
एलसीबी की बड़ी कार्रवाई
इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर एलसीबी की दो टीमों को समानांतर जांच में लगाया। मिली गोपनीय जानकारीसहायक पुलिस निरीक्षक नीलेश देशमुख एवं उनकी टीम ने तकनीकी एवं गोपनीय जानकारी के आधार पर अजय डोईफोडे 20, निवासी अकोट फैल, अकोला, अमन भगत 19, निवासी गुलजारपुरा, अकोला तथा अरहत अवचार 18, निवासी भीम नगर, अकोला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
ये भी पढ़े: नागरिकों को विविध लाभ योजनाओं से रखा जा रहा वंचित, ओबीसी महासंघ के जिल्हाध्यक्ष चौकसे भेजा ज्ञापन
पूछताछ में तीनों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। बरामद किया कीमती सामान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न कंपनियों की वारदात में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें, जिनकी कीमत 2 लाख 14 हजार रुपये है, तथा लूटी गई 1,200 रु. की नकदी बरामद कर कुल 2 लाख 15 हजार 200 रु. का माल जब्त किया। इसके बाद आरोपियों एवं बरामद माल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खदान पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Three people arrested for attacking and robbing passersby in akola goods worth rs 2 15 lakh recovered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में गड्ढों की मरम्मत के लिए 90 लाख की योजना, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा पैचवर्क
Jul 10, 2026 | 10:23 PM2050 में दुनिया झेलेगी कोरोना से भी बड़ा कहर! लाखों बच्चे हो जाएंगे अनाथ? रिपोर्ट ने उड़ाई सबकी नींद
Jul 10, 2026 | 10:20 PME20 पेट्रोल से घटेगा माइलेज या बढ़ेगी इंजन की परेशानी? सरकार ने पहली बार दिया साफ जवाब
Jul 10, 2026 | 10:20 PMMonsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
Jul 10, 2026 | 10:13 PMदतिया उपचुनाव: BJP के फैसले से बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया जाम; छह जगहों पर हो रहा भारी प्रदर्शन
Jul 10, 2026 | 10:10 PMसावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
Jul 10, 2026 | 10:09 PM14 महीने की पोती के बगल में खामेनेई की कब्र… दुनिया के सामने आई पहली तस्वीर, जुम्मे की नमाज में बदले की दुआ
Jul 10, 2026 | 10:07 PMवीडियो गैलरी

“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM













