Khan Sir: बॉडीगार्ड के हथियार के परमिट पर पुलिस का बड़ा खुलासा, बढ़ सकती हैं फैजल खान की मुश्किलें

Bihar News: पटना कोचिंग विवाद मामले में पुलिस की केस डायरी में बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें खान सर के गार्ड के हथियार के परमिट को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं, जिससे खान सर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Khan Sir: Police make a major disclosure on the bodyguard's weapon permit, Faisal Khan's troubles may increase.
खान सर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Khan Sir Troubles May Increase Police Reveal: पटना में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच हुए विवाद से जुड़े मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस द्वारा तैयार की गई केस डायरी में ऐसे खुलासे सामने आए हैं, जो खान सर उर्फ फैजल खान की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फायरिंग की घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। केस डायरी में दावा किया गया है कि खान सर के बॉडीगार्ड तालेबर सिंह के पास मौजूद हथियार बिहार में वैध परमिट के बिना इस्तेमाल किया जा रहा था।

वहीं, दूसरे बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार के हथियार के इस्तेमाल को लेकर भी पुलिस ने आपत्ति दर्ज की है। जांच एजेंसियों ने दोनों हथियारों से जुड़े दस्तावेजों, परमिट और उनके उपयोग की परिस्थितियों का बारीकी से परीक्षण किया है। पुलिस की अपडेटेड केस डायरी में इन हथियारों को लेकर कई अहम बिंदु दर्ज किए गए हैं। मामले की सुनवाई फिलहाल अदालत में चल रही है और कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी भी तलब की है। इस बीच, फैजल खान को पहले अंतरिम राहत मिल चुकी है, लेकिन जांच जारी है।

30 जून को होगी अगली सुनवाई

दरअसल फैजल खान (खान सर) और उनके बॉडीगार्ड तालेबर सिंह के मामले को लेकर कोर्ट में अगली सुनवाई 30 जून को होगी। जिसको लेकर चर्चा तेज है अब देखना यह है कि कोर्ट मामले में क्या अहम फैसला ले सकती है या नहीं। बता दें कि खान सर की कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए पथराव के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के संस्थापक रौशन आनंद सर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। हांलाकि फैजल खान को इस पूरे मामले में कोर्ट ने बेल दे दिया था और उनकी गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी थी।

खान सर के दोनों गार्ड की हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि कोचिंग सेंटर विवाद मामले में फायरिंग करने के आरोप में खान सर के दो बॉडीगार्ड तालेबर सिंह और प्रदीप कुमार की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने 4 जून को इन दोनों सुरक्षा गार्डों का पकड़ लिया था। मामले में दोनों गार्ड की गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की गई थी। जिसमें वह दोनों फायरिंग करते हुए देखा गया था।

क्या खान सर की मुश्किलें बढ़ेंगी?

पुलिस गार्डों के हथियारों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेंज दिया है। तो वहीं उनके कोचिंग के बच्चों और उनके चाहने वालों मे कई तरह के सवाल मन में  पैदा हो रहें हैं, कि 30 जून को होने वाली सुनवाई के बाद क्या खान सर की मुश्किले बढ़ सकती हैं या उनको राहत मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com