Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सफेद सोने की चमक हुई फीकी, खेतों में सड़ रहा कपास, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

Akola Farmers: अकोला जिले में बेमौसम बारिश से कपास फसल बर्बाद, खेतों में सड़ रहा ‘सफेद सोना’। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है और सरकारी मदद का अब तक इंतज़ार जारी है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 03, 2025 | 05:40 PM

सफेद सोने की चमक हुई फीकी, खेतों में सड़ रहा कपास (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: अकोला तहसील में कपास एक प्रमुख फसल है, जिसकी बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। हर वर्ष बॉड इल्ली की समस्या से जूझते किसान इस बार फसल कटाई के समय बेमौसम बारिश की मार झेल रहे हैं। दिवाली के बाद से शुरू हुई कपास की तुड़ाई को चार-पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश ने बुरी तरह प्रभावित किया है। खेतों में भीगा हुआ कपास अब मिट्टी में मिल रहा है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

सोयाबीन की कटाई अंतिम चरण में है, लेकिन बारिश के कारण सोयाबीन के ढेरों में पानी भर गया है और दाने काले पड़ने लगे हैं। वहीं कपास की गुणवत्ता भी गिर रही है क्योंकि वह जमीन पर लटक रहा है। अगस्त-सितंबर में आई अतिवृष्टि और बाढ़ से पहले ही किसान परेशान थे, अब दिवाली के बाद की लगातार बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। खेतों में पानी भर गया है, रास्ते कीचड़ से भर गए हैं, जिससे फसल घर तक लाना मुश्किल हो गया है।

गीले अकाल की स्थिति

किसानों को अब कपास के बोंड सड़ने का डर सताने लगा है। भीगे हुए कपास से उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। पहले से ही बढ़ी हुई लागत, खाद-बीज और कीटनाशकों के महंगे दाम, साथ ही बाजार में मिल रहे कम भाव ने किसानों को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। अब इस बेमौसम बारिश ने उनकी बची खुची उम्मीद भी छीन ली है। सरकारी मदद अभी तक नहीं पहुंची है और प्रकृति की मार ने उन्हें गीले अकाल की स्थिति में ला खड़ा किया है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में हड़कंप: आवारा कुत्ते के काटने को हल्के में लेना पड़ा भारी, चौथी की छात्रा की दर्दनाक मौत

देसाईगंज में सड़क पर मवेशियों का डेरा, मुख्य मार्ग पर लग रहा जाम

भोंदू बाबा की खौफनाक कुंडली: जबरन अबॉर्शन, मर्डर और 20 करोड़ की ठगी, अशोक खरात के पाखंड का अंत

कोलाम समाज के लांग मार्च का यवतमाल में समापन, पालकमंत्री संजय राठौड़ ने लिया संज्ञान

ये भी पढ़े: Akola: 6,901 किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, सरकार ने किया 4.93 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर

फिर से निराशा की छाया

खेतों की फसलें जब अंतिम चरण में घर लाने के लिए तैयार थीं, तभी बेमौसम बारिश ने फिर से दस्तक दे दी। लगातार हो रही बारिश ने फसल कटाई में बाधा डाल दी है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। खेतों में पानी भर गया है, रास्ते कीचड़ से भर गए हैं और फसलें सड़ने लगी हैं। ऐसे में किसानों के चेहरे पर एक बार फिर निराशा की गहरी छाया साफ दिखाई दे रही है।

Safed sone ki chamak fiki cotton rotting akola farmers unseasonal rain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2025 | 05:40 PM

Topics:  

  • Akola News
  • cottn price hike. cotton price
  • farmers demand
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.