Akola: 6,901 किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, सरकार ने किया 4.93 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर

Maharashtra Government: पिछले सप्ताह जिला प्रशासन ने अगस्त माह में सरकार द्वारा घोषित किए गए नुकसान ग्रस्त किसानों के मदद पैकेज के लिए 3 हेक्टेयर तक नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
Maharashtra Government: पिछले सप्ताह जिला प्रशासन ने अगस्त माह में सरकार द्वारा घोषित किए गए नुकसान ग्रस्त किसानों के मदद पैकेज के लिए 3 हेक्टेयर तक नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
अकोला न्यूज
Published on
Updated on

Akola News: महाराष्ट्र सरकार ने 4.93 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। अब जिले के 6 हजार 901 नुकसान ग्रस्त किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी। मई माह में जिले में शुरू हुई बारिश सितंबर माह तक चलती रही। इस कारण जिले के अनेकों किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। अगस्त और सितंबर माह में 3 लाख हेक्टेयर तक फसलें खराब हो गयीं।

अगस्त और सितंबर माह में हुए किसानों के नुकसान के लिए सरकार ने मदद राशि वितरित की सिर्फ अगस्त माह के लिए अतिरिक्त मदद राशि देनी बाकी थी। जिला प्रशासन ने पिछले सप्ताह प्रति 3 हेक्टेयर अतिरिक्त मदद का ब्योरा सरकार के पास भेजा था। इस आधार पर सरकार ने 5,555 हेक्टेयर नुकसान ग्रस्त किसानों के लिए करीब 4.93 करोड़ रुपये की निधि मंजूर की है।

मई में बेमौसम बारिश

सरकार ने पैकेज में घोषित की गयी 3 हेक्टेयर तक की मर्यादित मदद राशि के लिए अगस्त माह में हुए नुकसान की जानकारी संकलित की गयी थी। इससे पूर्व 2 हेक्टेयर तक की मदद राशि दी गयी थी अब 1 हेक्टेयर तक की बढ़ी हुई मदद के लिए 4 करोड़ 93 हजार रु. की मदद राशि मंजूर की है। इस वर्ष गर्मियों में जिले के अनेक स्थानों पर भीषण बारिश हुई थी। मई माह के अंत में तीन बार बेमौसम बारिश हुई थी।

मौसम में हुए परिवर्तन के कारण जून माह के प्रारंभ में ही जोरदार बारिश होगी ऐसी संभावना मौसम विभाग द्वारा प्रकट की गयी थी। उस अनुसार किसानों ने भी बुवाई की तैयारी कर ली थी लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके पश्चात मृग नक्षत्र में बारिश शुरू होने के बाद बुवाई करने योग्य बारिश नहीं हुई थी। अंत में किसानों में चिंत का वातावरण फैल गया था। जून माह के अंत में अत्यधिक बारिश हुई।

अगस्त माह में अत्यधिक बारिश के कारण कई स्थानों पर किसानों की फसलें खराब हो गयी थीं। अगस्त माह में भीषण बारिश के कारण किसानों का जो नुकसान हुआ उसकी रिपोर्ट सरकार के पास भेजी गयी है। उस अनुसार 2 हेक्टेयर तक मदद दी गयी थी। अब बची हुई एक हेक्टेयर तक जिन किसानों की फसलों की हानि होने के बाद उन्हें मदद नहीं मिली उन नुकसान ग्रस्त किसानों में मदद राशि वितिरित की जाएगी।

बढ़ी हुई रिपोर्ट के अनुसार मदद

अगस्त माह में 1 लाख 6 हजार 649 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का नुकसान हुआ था। इसमें 1 लाख 20 हजार 697 किसानों का नुकसान हु था। इनकी मदद के लिए 92 करोड़ की मांग सरकार के पास की गयी थी। उस अनुसार सरकार द्वारा यह आर्थिक मदद घोषित की गयी है।

जून माह में अत्यधिक बारिश के कारण 4,215 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों की फसलों का नुकसान हुआ था। 163 गांवों के 7,577 किसानों का 6 करोड़ 5 लाख 56 का नुकसान हुआ था। इसके लिए निधि मंजूर हुई है। जुलाई माह में 7,031 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों की फसलों की हानि हुई थी, इसमें करीब 11,597 किसानों का 6 करोड 21 लाख का नुकसान हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com