Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला की स्कूलों में नहीं पहुंचीं निःशुल्क किताबें, सीईओ ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Akola Education Department: अकोला की कई निजी अनुदानित प्राथमिक शालाओं में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें नहीं पहुंची हैं। मामले में प्रशासन ने स्कूलों से रिपोर्ट मांगी हैं।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 09, 2026 | 02:11 PM

निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Free Textbooks Shortage In Akola: अकोला जिले की कई निजी अनुदानित प्राथमिक शालाओं में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं होने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। जि.प. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनय नावंदर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसके बाद जिले के सभी समूह शिक्षण अधिकारियों से पाठ्यपुस्तकों के वितरण की वास्तविक स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तत्काल मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर जिन शालाओं में किताबों की कमी है, वहां तत्काल पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने मांगी वितरण की रिपोर्ट

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष गावंडे ने जि.प. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनय नावंदर से मुलाकात कर जिले के अनेक विद्यार्थियों को अब तक निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें नहीं मिलने की जानकारी दी थी।

सम्बंधित ख़बरें

सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!

मुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम

बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO

नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा

ये भी पढ़े: Akola News: बैलगाड़ी समेत मन नदी में बहा युवक, बचाव अभियान में 2 किमी दूर मिला शव

उन्होंने इस संबंध में सीईओ को ज्ञापन सौंपते हुए विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान रोकने के लिए तत्काल उपाययोजना करने की मांग की थी। निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार हैं। किताबों के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए सीईओ अनय नावंदर ने शिक्षा विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिससे हड़कंप मच गया है।

शीघ्र आपूर्ति के निर्देश कमी वाली शालाओं में होगी तत्काल आपूर्ति

शिक्षा विभाग द्वारा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित शालाओं में पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिन शालाओं में अतिरिक्त किताबें उपलब्ध हैं, वहां से कमी वाली शालाओं में पुस्तकों का समायोजन करने की संभावना भी है। मनीष गावंडे ने कहा कि जिले के प्रत्येक विद्यार्थी को समय पर पाठ्यपुस्तकें मिलने तक भाजपा ओबीसी मोर्चा इस विषय का लगातार फॉलोअप करता रहेगा। विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित को देखते हुए प्रशासन द्वारा की गई तत्काल कार्रवाई का उन्होंने स्वागत किया है।

Akola schools free textbooks shortage administration action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 02:11 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News
  • School News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.