अकोला रेलवे स्टेशन से चोरी मोटरसाइकिल 12 घंटे में मिली तो मालिक की आंखों से छलके खुशी के आंसू
Stolen Bike Recovered: अकोला रेलवे स्टेशन से चोरी हुई मोटरसाइकिल को जीआरपी के डीबी पथक ने 12 घंटे में बरामद कर मालिक को सौंप दिया। बाइक मिलने पर मिस्त्री गजानन व्यवहारे भावुक हुए।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
चोरी हुई बाइक 12 घंटे में बरामद (सोर्स: AI)
Stolen Bike Recovered In 12 Hours: अकोला रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को जीआरपी अकोला के डीबी पथक ने महज 12 घंटे के भीतर बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। बाइक वापस मिलने पर गणेश चौक निवासी मिस्त्री गजानन व्यवहारे भावुक हो गए और उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।
उन्होंने नागपुर लोहमार्ग पुलिस और जीआरपी अकोला का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, गजानन व्यवहारे (50) 6 अगस्त को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर रेलवे विभाग के टाइल्स फिटिंग का काम करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल दक्षिण मध्य रेलवे के बुकिंग कार्यालय के पास, प्लेटफॉर्म नंबर 6 की दूसरी ओर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी की थी।
कैसे हुई गायब?
शाम को काम पूरा होने के बाद जब गजानन व्यवहारे वापस लौटे तो उन्हें अपनी मोटरसाइकिल नहीं मिली। उन्होंने आसपास के क्षेत्र और आरटीओ कार्यालय में भी बाइक की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अकोला रेलवे पुलिस स्टेशन पहुंचकर मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा में नए टैक्स निर्धारण पर बढ़ा असंतोष, 7 हजार संपत्तिधारकों ने जताई आपत्ति
विदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
मुंबईकरों को राहत! 10 अगस्त से Metro One की नई सेवा, पीक आवर्स में हर 3 मिनट पर मिलेगी मेट्रो
अकोला की स्कूलों में नहीं पहुंचीं निःशुल्क किताबें, सीईओ ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के संभावित स्थानों पर बाइक की तलाश के साथ उपलब्ध सुरागों की जांच की गई।
यह भी पढ़े:- गोंदिया के ग्रामीण अस्पतालों में 399 पद रिक्त, वायरल-मलेरिया के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव
पुलिस ने 12 घंटे में ढुंढ निकाली बाईक
प्रभारी पुलिस निरीक्षक अमोल दोड के मार्गदर्शन में जीआरपी के डीबी पथक ने चोरी हुई मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर जांच करते हुए बाइक को बरामद कर लिया। चोरी के महज 12 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल मिलने से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बाइक उसके वास्तविक मालिक गजानन व्यवहारे को सौंप दी।
वाहन वापस मिलने पर व्यवहारे ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और नागपुर लोहमार्ग पुलिस तथा जीआरपी अकोला के अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया। रेलवे परिसर में वाहन खड़ा करने वाले यात्रियों और कर्मचारियों से भी पुलिस ने सतर्क रहने की अपील की है।
