अकोला में बोगस बीज मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित, 13 प्रकरणों की होगी पड़ताल
SIT Formed In Akola: अकोला जिले में बोगस बीज से जुड़े 13 मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
अकोला बोगस बीज मामला- एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Bogus Seeds Case: अकोला जिले में बोगस बीज प्रकरणों की निष्पक्ष, गहन और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए अकोला पुलिस ने विशेष जांच दल (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम-एसआईटी) का गठन किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के निर्देश पर की गई है। एसआईटी का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी। चंद्रकांत रेड्डी करेंगे।
एसआईटी में सहायक पुलिस अधीक्षक तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी, अकोट, उपविभागीय पुलिस अधिकारी- शहर, आनंद कांदे, परिवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अकोला, जिला कृषि अधिकारी, अकोला, प्रभारी अधिकारी आर्थिक अपराध शाखा, आर्थिक अपराध शाखा के अधीनस्थ अधिकारी तथा संबंधित मामलों के जांच अधिकारी शामिल किए गए हैं। ये सभी अधिकारी जांच दल के सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे।
किसानों से जुड़े बोगस बीज मामलों की जांच तेज
पुलिस के अनुसार जुलाई 2026 में एमआईडीसी, सिटी कोतवाली, रामदासपेठ, तेल्हारा, अकोट शहर, मुर्तिजापुर शहर, बार्शीटाकली, बालापुर तथा पातुर पुलिस थाना क्षेत्रों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), बीज अधिनियम तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत बोगस बीज से जुड़े कुल 13 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ये मामले बड़े आर्थिक लेन-देन, संगठित नेटवर्क और किसानों के हितों से जुड़े अत्यंत संवेदनशील प्रकरण हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव
अंधेरी MIDC में मिस्टर इंडिया हुए फुटपाथ! वायरल VIDEO देख लोग बोले क्या सिर्फ चाय-सुट्टे के लिए है फुटपाथ?
‘आओ मुझे गिरफ्तार करो’, मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटिल की देवेंद्र फडणवीस को सीधी चुनौती
रेलवे की 175 करोड़ की योजना पर लगा ब्रेक! जानिए क्यों अटका वसई-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड रेल लाइन का काम?
ये भी पढ़े: Amit Shah: ‘सुप्रीम कोर्ट के तर्कों से डरकर महाराष्ट्र आए अमित शाह’, धनुष-बाण विवाद पर कांग्रेस का हमला
अकोला पुलिस ने बनाई एसआईटी
इसलिए पूरे नेटवर्क का खुलासा करने, सभी जिम्मेदार व्यक्तियों तक पहुंचने और निर्धारित समय सीमा में जांच पूरी करने के निर्देश एसआईटी को दिए गए हैं। साथ ही विशेष जांच दल को जांच की प्रगति संबंधी रिपोर्ट समय-समय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि एसआईटी के गठन से बोगस बीज प्रकरणों की प्रभावी जांच होगी।
