- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Pradhan Mantri Poshak Shakti Nirmaan Yojana In Akola
PM पोषण योजना पर सवाल, अकोला स्कूलों में अब भी लकड़ी के चूल्हों पर पक रहा मिड-डे मील
नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए स्कूल में पौष्टिक और संतुलित आहार उपलब्ध कराना है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मिड डे मिल (सौ. सोशल मीडिया )
Akola News In Hindi: केंद्र सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का उद्देश्य बच्चों को स्कूल में पौष्टिक और संतुलित आहार उपलब्ध कराना है।
लेकिन योजना के तहत मिलने वाले अनुदान की सीमित राशि के कारण शिक्षकों को पोषण आहार की पूर्ति हेतु निजी खर्च करना पड़ रहा है, जिससे शिक्षकों में असंतोष और चिंता का माहौल है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में प्राथमिक स्तर पर प्रति विद्यार्थी प्रतिदिन 6.78 रु और उच्च प्राथमिक स्तर पर 10.17 रु का खर्च निर्धारित किया गया है।
पिछले वर्ष की तुलना में यह राशि क्रमशः 0.59 रु और 0.88 रु की मामूली वृद्धि है। हालांकि, इस राशि में चावल के साथ पूरक आहार तैयार करना अत्यंत कठिन हो गया है। सबसे गंभीर स्थिति साग सब्जी और इंधन के खर्च को लेकर है। सरकार द्वारा प्रति विद्यार्थी प्रति दिन केवल 2.19 रु की राशि मंजूर की गई है, जिसमें गैस खरीदना संभव नहीं है। परिणाम स्वरूप, कई स्कूलों में आज भी लकड़ी के चूल्हों का उपयोग कर भोजन पकाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Water Supply Project: कोंढवा-उंड्री में पानी संकट खत्म होने की उम्मीद, समान जल आपूर्ति योजना का अंतिम चरण
Pimpri Chinchwad RMC Project: धूल और प्रदूषण पर मनपा का एक्शन, औचक जांच में कई निर्माण साइट्स पर कार्रवाई
Trimbakeshwar Digital Census: महाराष्ट्र दिवस पर डिजिटल जनगणना का शंखनाद; जनसंख्या में दोगुने उछाल का अनुमान
KDMC Fake Fire NOC: एसीबी ने 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, फर्जी एनओसी रैकेट में बड़े नेटवर्क की आशंका
ये भी पढ़ें :- ड्रोन कैमरों और 400 CCTV से चप्पे-चप्पे पर नजर, गणेश विसर्जन पर 3500 पुलिसकर्मी होंगे तैनात
मिड डे मिल स्कीम
सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर देने की घोषणा भी अब तक अमल में नहीं आई है। इस परिस्थिति में कुछ स्कूलों ने समाधान के रूप में स्कूल गार्डन की शुरुआत की है। इन बगिचों से आठ महीने तक सीमित मात्रा में ताजी सब्जियां प्राप्त होती हैं, जिन्हें मध्यान्ह भोजन में उपयोग किया जाता है। यह पहल स्थानीय स्तर पर सराहनीय है, लेकिन यह भी पूर्ण समाधान नहीं है। मध्यान्ह भोजन योजना का मूल उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी स्कूल में रुचि लें, उन्हें दोपहर के भोजन के लिए घर न लौटना पड़े और उन्हें पोषणयुक्त आहार मिले। लेकिन वर्तमान अनुदान दरों के चलते इस उद्देश्य की पूर्ति में कई अड़चनें आ रही हैं।
Pradhan mantri poshak shakti nirmaan yojana in akola
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM Modi Damoh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दमोह दौरा लगभग तय! 517 एकड़ में बनेगी देश की विशाल गौशाला
May 03, 2026 | 01:11 PMPune Water Supply Project: कोंढवा-उंड्री में पानी संकट खत्म होने की उम्मीद, समान जल आपूर्ति योजना का अंतिम चरण
May 03, 2026 | 01:10 PMनागपुर में संतरा किसानों को ICAR का मार्गदर्शन: जैविक खेती, ड्रिप सिंचाई व स्ट्रेस मैनेजमेंट से बढ़ेगा उत्पादन
May 03, 2026 | 01:08 PMGold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों ने स्थिरता, जानिए ताजा रेट
May 03, 2026 | 01:06 PMNashik Buddha Jayanti Celebration : ‘बुद्धम शरणम गच्छामि’ के उद्घोष से गूंजा फाल्के स्मारक; धूमधाम से मनाई गई
May 03, 2026 | 01:02 PMPimpri Chinchwad RMC Project: धूल और प्रदूषण पर मनपा का एक्शन, औचक जांच में कई निर्माण साइट्स पर कार्रवाई
May 03, 2026 | 12:57 PMTrimbakeshwar Digital Census: महाराष्ट्र दिवस पर डिजिटल जनगणना का शंखनाद; जनसंख्या में दोगुने उछाल का अनुमान
May 03, 2026 | 12:57 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM











