-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- 3500 Police Personnel Deployed For Ganesh Immersion Procession
ड्रोन कैमरों और 400 CCTV से चप्पे-चप्पे पर नजर, गणेश विसर्जन पर 3500 पुलिसकर्मी होंगे तैनात
- Written By: अपूर्वा नायक
गणेश विसर्जन के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है। अकोला जिले में लगभग 3,500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिसमें होमगार्ड और एसपीएफ के जवान भी शामिल रहने वाले हैं।

गणेश विसर्जन (सौ. सोशल मीडिया )
Akola News In Hindi: जिले में 27 अगस्त से प्रारंभ हुए गणेशोत्सव का समापन शनिवार, 6 सितंबर को भव्य सार्वजनिक गणेश विसर्जन शोभा यात्रा के साथ होगा। इस अवसर पर शहर में लगभग 100 गणेश मंडलों की भागीदारी की संभावना है।
शोभा यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में सुरक्षा की व्यापक तैयारी की है। कुल 3500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें होमगार्ड और एसआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। जिले में कुल 1750 गणेश मंडलों की स्थापना हुई है, जिनमें अकोला शहर में 438, अकोट विभाग में 490, बालापुर में 343 और मुर्तिजापुर विभाग में 479 मंडल शामिल हैं।
पुलिस प्रशासन ने उत्सव पूर्व 46 शांतता समिति बैठकें और 146 कॉर्नर मीटिंग्स आयोजित कीं। विसर्जन मार्ग पर दस दिनों से ड्रोन कैमरों द्वारा निगरानी की जा रही है, जिसमें 400 सीसीटीवी और 50 वीडियो कैमरे कार्यरत हैं। मंडप परिसर में अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर संबंधित मंडलों पर कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
World Music Day 2026: संगीत के सुरों में छिपा है बेहतर स्वास्थ्य का राज, म्यूजिक के हैं अनेकों फायदे
Kanpur Rottweiler Attack: खूंखार रॉटविलर ने महिला को बनाया निशाना, लड़ रही जिंदगी से जंग
‘कामराज’ कैप्सूल और नकली एलोपैथिक दवाओं का खुलासा, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क
क्या है Water Yoga? तनाव कम करने और शरीर को फिट रखने का है असरदार तरीका
यातायात मार्गों में बदलाव
गणेश विसर्जन शोभा यात्रा के चलते शहर में 6 सितंबर सुबह 6 बजे से 7 सितंबर सुबह 6 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। अकोला-अकोट मार्ग और अकोला-पारस फाटा से बालापुर मार्ग पर भी 7 सितंबर दोपहर 12 बजे तक मार्ग परिवर्तित रहेगा। डाबकी रोड से बस स्थानक और मामा बेकरी की ओर जाने वाली वाहनों को भांडपूरा चौक, पोला चौक, हरिहर पेठ, वाशिम बायपास, लक्झरी बस स्टैंड, अशोक वाटिका मार्ग से बस स्थानक की ओर मोड़ा जाएगा। हरिहर पेठ की ओर जाने वाले बस स्थानक के वाहनों को निमवाडी पुलिस वसाहत, वाशिम बायपास होते हुए भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें :- आयुक्त नवल किशोर राम का ऐलान, 75 स्कूल बनेंगे ‘मॉडल स्कूल, बच्चों की शिक्षा में आएगा बड़ा बदलाव
रेलवे उड़ान पुल से कोतवाली और लक्झरी बस स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों को अग्रसेन चौक, जेल चौक मार्ग से भेजा जाएगा। सुभाष चौक से गांधी चौक की ओर जाने वाली वाहनों को दामले चौक, टॉवर चौक मार्ग से मोड़ा जाएगा। अकोला से अकोट, दर्यापुर, बालापुर, पातुर और पारस फाटा की ओर जाने वाले तथा आने वाले सभी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जो संबंधित चौकों, बायपास और टी-पॉइंट्स से होकर गुजरेंगे। यह आदेश सभी प्रकार के वाहनों पर लागू रहेगा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि गणेश विसर्जन शोभा यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।
3500 police personnel deployed for ganesh immersion procession
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bank Holidays: अगले हफ्ते SBI-HDFC समेत 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूर चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट
Jun 21, 2026 | 01:36 PMइंटरनेशनल योगा डे पर बच्चों के बीच पहुंचे शाहिद कपूर, योग के साथ फिटनेस और आत्मविश्वास का खास संदेश
Jun 21, 2026 | 01:34 PMDessert Recipe: फटे हुए दूध का करें सही इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होंगी ये 2 टेस्टी स्वीट डिश
Jun 21, 2026 | 01:34 PMसुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में पहुंचे मोहन भागवत और खड़गे, VIP गेस्ट लिस्ट में शामिल रहे ये रईस लोग
Jun 21, 2026 | 01:32 PMसड़क पर नमाज़ गलत तो रास्ता रोककर योग क्यों? मुंबई में मस्जिद के बाहर रास्ते पर याेग करने पर बरसीं रागिनी नायक
Jun 21, 2026 | 01:30 PMमुरैना में ससुराल पक्ष से हुआ विवाद, फिर तालाब में कूदा दामाद; सुबह SDRF ने बरामद किया शव
Jun 21, 2026 | 01:27 PMगोंदिया में मातोश्री पगडंडी योजना अधूरी, बरसात में किसानों की बढ़ी मुश्किलें
Jun 21, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














