Plotting Scam का पर्दाफाश, जमीन बिक्री के नाम पर 2.89 करोड़ की ठगी, आठ लोगों पर केस

Sambhajinagar Plotting Scam: जमीन बिक्री के नाम पर बीड जिले के दो खरीदारों से 2.89 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सातारा पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच EOW को सौंपी है।
जमीन बिक्री के नाम पर करोड़ की ठगी
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोेशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Land Fraud Case Maharashtra News: जमीन बिक्री के नाम पर बीड जिले के दो खरीद दारों से 2 करोड़ 89 लाख 89 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले से प्लॉटिंग कर बेची जा चुकी जमीन को दोबारा दिखाकर खरीदारों को ठगा गया।

इस प्रकरण में सातारा पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। शिकायतकर्ता अशोक लोढ़ा और उनके भागीदार सैयद नजीर सैयद वजीर छत्रपति संभाजीनगर में संपत्ति खरीदने की तलाश में थे।

इसी दौरान एजेंट शेख रईस शेख रसूल के माध्यम से सातारा क्षेत्र में गट नंबर 20 की 103.55 आर जमीन विक्री की जानकारी दी गई। आरोपियों ने मंजिरी चौधरी, स्वप्ना बडीगणवार और मोहिनी दिलबाग सिंह को जमीन का मालिक बताकर सौदा तय कराया।

वॉचमैन को भगाने का लगाया आरोप

शिकायत के अनुसार जमीन की साफ-सफाई और तारबंदी के बाद 26 मार्च 2025 को एक व्यक्ति ने शेड तोड़ दिया और वॉचमैन को भगा दिया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।

कागजी प्रक्रिया पूरी कर वसूली गई रकम

स्टांप शुल्क और दस्तावेज शुल्क अलग से लिया गया, बाद में जांच करने पर सामने आया कि जिस जमीन की बिक्री की गई, वह पहले ही प्लॉटिंग कर बेची जा चुकी थी, सड़क के लिए छोड़े गए शेष क्षेत्र का गलत उपयोग कर उसे अपने नाम रिकॉर्ड में दिखाया गया, सच्चाई सामने आने के बाद शिकायतकर्ता ने शेष भुगतान रोक दिया।

कहा गया है कि आरोपियों ने जानबूझकर 2 करोड़ 89 लाख 89 हजार की ठगी की इस मामले में सातारा थाना में अशोक लोदा के शिकायत पर मंजिरी चौधरी, स्वप्ना बडींगणवार, मोहिनी सिंह के अलावा जावेद खान नुर खान पठाण, सुरेश इंगले, बद्रीनारायण, साहेबराव धुगे व बाबूराव आनंदराव ताठे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com